30 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिमोदी-जिनपिंग मुलाकात से पहले रिश्तों में नई उड़ान, 21 सितंबर से फ्लाइट...

मोदी-जिनपिंग मुलाकात से पहले रिश्तों में नई उड़ान, 21 सितंबर से फ्लाइट सेवा

6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली उड़ान शुरू

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने छह साल बाद ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने का एलान किया है। 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी। भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क बहाली की प्रक्रिया को एक और बड़ी मजबूती मिली है।

चाइना सदर्न एयरलाइंस ने शनिवार को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली मार्ग पर नियमित यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू करेगी। एयरलाइन के अनुसार, यह भारत के लिए उसकी सेवाओं की छह साल बाद वापसी होगी। सेवा बहाल होने के बाद एयरलाइन दक्षिण एशिया में अपने आठ राउंड-ट्रिप मार्गों पर हर सप्ताह 100 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी। इस कदम को भारत और चीन के बीच बढ़ते संपर्क और यात्रा सुविधाओं के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने के फैसले से आर्थिक, व्यापारिक और पर्यटन संबंधों को नई गति मिल सकती है।

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार अप्रैल में एयर चाइना ने बीजिंग-नई दिल्ली सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू की थी। इससे पहले चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने कुनमिंग और कोलकाता के बीच सीधी उड़ानें बहाल की थीं। वहीं 30 मार्च को इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच अपनी पहली दैनिक नॉन-स्टॉप सेवा शुरू की थी। इसके अलावा कोलकाता-ग्वांगझू और दिल्ली से चीन के लिए भी उड़ान सेवाओं का विस्तार किया गया।

यह भी पढ़ें-

ज्वालामुखी के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें