32 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमराजनीतिगुजरात AAP को झटका! भूपत भयानी का इस्तीफा, BJP में जाने की...

गुजरात AAP को झटका! भूपत भयानी का इस्तीफा, BJP में जाने की संभावना

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Google News Follow

Related

गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। विसावदर विधानसभा सीट से विधायक रहे भूपत भयानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दावा किया जा रहा है कि भयानी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है की पार्टी के दो और विधायक साथ छोड़ सकते है। यहां आम आदमी पार्टी के पांच विधायक हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, भूपत भयानी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाक़ात कर चुके है। रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि मियाणी पिछले साल ही दिसंबर में बीजेपी का दामन थाम सकते थे ,लेकिन उन्होंने बाद में यूटर्न ले लिया था। उनका कहना था कि जनता ने उन्हें आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जिताया है तो वे वहीं बने रहेंगे। बता दें कि आप नेता भूपत भयानी गुजरात के जूनागढ़ के विसावदर विधान सभा सीट से विधायक है।

वहीं, भूपत भयानी के अलावा दो और विधायकों के आम आदमी पार्टी से अलग होने की चर्चा है। रिपोर्ट के अनुसार कहा गया कि बोटाद से विधायक उमेश मकवाणा और गरियाधर विधान सभा सीट विधायक सुधीर वाघनी भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, अभी इस तरह की गुजराती मीडिया में चर्चा है। भूपत भयानी के इस्तीफा के बाद आप के केवल चार ही विधायक रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें

श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम पूरा!, 25 को PM मोदी करेंगे उद्घाटन 

मध्य प्रदेश में मोहन”राज”, PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लिया शपथ  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें