28.1 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
होमराजनीति गुजरात चुनाव: रिकॉर्ड जीत की ओर बीजेपी, कांग्रेस पीछे छूटी, आप की...

 गुजरात चुनाव: रिकॉर्ड जीत की ओर बीजेपी, कांग्रेस पीछे छूटी, आप की लॉटरी            

बीजेपी गुजरात में 152, कांग्रेस 20 और आम आदमी पार्टी छह सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं  

Google News Follow

Related

गुजरात में पहले ही रुझान में यह साफ़ हो गया है कि यहां बीजेपी बहुमत हासिल कर लिया है। गुजरात में बीजेपी लगातार सातवीं बार सरकार बनाएगी। बीजेपी ने गुजरात में अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 152 पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि, कांग्रेस 20 और आम आदमी  पार्टी सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी वोटों की गिनती जारी है। लेकिन रुझानों से यह साफ़ होता जा रहा है कि बीजेपी गुजरात 152सीटें जीत सकती है।

गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ था।1 दिसंबर पहले चरण की  का मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को हुआ। बीजेपी गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में 99 सीटें जीत कर सत्ता हासिल की। यह वह समय था जब गुजरात में पाटीदार आंदोलन की गुजरात में गूंज थी। बावजूद इसके बीजेपी ने सत्ता में वापसी की थी। लेकिन इस बार  खुद बीजेपी को उम्मीद नहीं थी। इतनी सीटों के साथ में आएंगे। हालांकि, बीजेपी के इस जश्न में कांग्रेस ने बड़ा योगदान दिया। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कहीं भी दिखाई नहीं दी।

इस बीच खबर है कि, शाम छह बजे पीएम मोदी दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय पहुंचेगे।अक्सर देखा गया है कि बड़ी जीत पर पीएम मोदी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पहुंचकर लोगों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी पीएम मोदी  लोगों को सम्बोधित करेंगे और गुजरात हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों को चुनाव में  बीजेपी का समर्थन करने पर अभिवादन करेंगे।
ये भी पढ़ें 

जमीन पर बैठे PM मोदी की 27 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल 

​सारा अली खान ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें, ‘ये’ है वजह​!​

अमानतुल्लाह खान और ताहिर हुसैन के इलाके में आप का नहीं चला जादू 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,232फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें