27.9 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियागुजरात: डिप्टी सीएम देव ने कहा, राहुल ने एक बड़े वर्ग का...

गुजरात: डिप्टी सीएम देव ने कहा, राहुल ने एक बड़े वर्ग का खींचा ध्‍यान!

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के ओबीसी वोट खिसकने वाले बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। 

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा क‍ि राहुल गांधी ने अध‍िवेशन में ओबीसी समाज के कांग्रेस से दूर होने पर सबका ध्‍यान खींचा और इसे पार्टी से फि‍र से जोड़ने की बात कही।

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने बताया, “राहुल गांधी ने कहा कि देश में एससी 15 प्रतिशत, एसटी 8 प्रतिशत, ओबीसी कम से कम 50 प्रतिशत, 15 प्रतिशत मुस्लिम, ईसाई और सिख दो-दो प्रतिशत हैं।

बता दें कि इन सब को मिलाकर 92 से 93 प्रतिशत होता है। जब हम देश में अध‍िकतर चुनावों में जीतते थे, तो देश की आबादी का 92-93 प्रतिशत का बड़ा हिस्सा कांग्रेस पार्टी को वोट कर रहा था। लेक‍िन बाद में इनमें से अध‍िकतर लोग हमसे दूर चले गए।

व‍िशेषकर ओबीसी समाज के लोग, ज‍िनकी संख्‍या कम से कम 50 प्रतिशत आंकी जाती है। ऐसे में हमें फि‍र से उन्‍हें अपने साथ लाना होगा और देश को व‍िकास के रास्‍ते पर ले चलना होगा, तभी कांग्रेस का और देश का भला हो सकता है।”

दरअसल, कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन गुजरात में हो रहा है, जिसमें देश के कोने-कोने से पार्टी नेता शामिल होने पहुंचे हैं। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।

बुधवार को खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछले 11 सालों से सत्ता में है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि विपक्ष के किसी भी नेता को सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता है।

खड़गे ने आगे कहा, “यहां तक कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी बोलने नहीं दिया जाता है। ऐसे में आप इस बात का सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जब लोग राहुल गांधी सरीखे नेता को बोलने नहीं दे रहे हैं, तो भला इस देश के आम लोगों को कैसे बोलने देंगे? यह अपने आप में बड़ा सवाल है, जिस पर हम सभी को एकजुट होकर विवेचना करनी होगी।”

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ को बताया गद्दार, लगे पोस्टर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें