32 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमदेश दुनियाडोमिनिका के बाद अब गयाना और बारबाडोस ने भी घोषित किया प्रधानमंत्री...

डोमिनिका के बाद अब गयाना और बारबाडोस ने भी घोषित किया प्रधानमंत्री मोदी के लिए सर्वोच्च नागरी सम्मान!

पिछले 56 वर्षों में गयाना का दौरा करने वालों में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रधानमंत्री है, इसी वजह से गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। 

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (16 नवंबर) को नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर गए। वह 16 से 21 नवंबर तक इन तीन देशों की यात्रा पर जाने वाले थे।इस बीच नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और अब वह गयाना पहुंचे हैं। वहीं गयाना और बारबाडोस ने घोषणा की है कि नरेंद्र मोदी को उनके देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कुछ दिन पहले डोमिनिका देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसके बाद गयाना और बारबाडोस ने भी नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। गयाना देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित करेगा। वहीं बारबाडोस प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार देकर सम्मानित करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और उनके काम का डंका पिछले कई सालों से दुनिया भर में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को देखते हुए अब तक 15 देशों ने समय-समय पर उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया है। अब डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके काम के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की है। डोमिनिका उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है। कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा डोमिनिका की मदद के लिए कि कार्यों को ध्यान में रखते हुए इस देश ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया। ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ नाम से नामित यह विशेष सम्मान भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें:

उत्तरप्रदेश के संभल में हिंदू पक्ष की तरफ से कोर्ट के निर्णय के बाद तनाव का वातावरण, हरिहर मंदिर की मांग!

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान वहीं झारखंड में 31 प्रतिशत

चुनाव से पहले बिटक्वाइन मामले के आरोपों में घिरी सुप्रिया सुले!

पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे पर निकले नरेंद्र मोदी आज गयाना पहुंचे। इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया और ब्राजील का दौरा किया था। पिछले 56 वर्षों में गयाना का दौरा करने वालों में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रधानमंत्री है, इसी वजह से गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें