30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMaharashtra: "हथौड़ा" ले सोमैया निकले दापोली !

Maharashtra: “हथौड़ा” ले सोमैया निकले दापोली !

भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं का एक- एक कर घोटाला बाहर निकाला जा रहा हैं|

Google News Follow

भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं का एक- एक कर घोटाला बाहर निकाला जा रहा हैं| इसी बीच उन्होंने राज्य के राज्य परिवहन मंत्री अनिल परब का दापोली स्थित अनधिकृत रिसोर्ट पर हथौड़ा बरसाने के लिए आक्रामक तेवर अपनाते दिखाई दे रहे है| परब अवैध रिसोर्ट पर कार्रवाई और तोड़क कार्रवाई को लेकर किरीट सोमैया आज दापोली की ओर रवाना हुए हैं|

किरीट सोमैया सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ 40 से 50 गाड़ियों के साथ दापोली के लिए रवाना हुए हैं| वही उनकी ओर से “चलो दापोली” और “तोड़ो रिसॉर्ट” का भी नारा दिया गया है| घर से निकलने से पहले किरीट सोमैया ने सांकेतिक बड़ा “हथौड़ा” भी दिखाया।

मंत्री अनिल परब के अनधिकृत साईं रिसोर्ट तोड़ने और दापोली यात्रा के पहले किरीट सोमैया ने घर से निकलते समय एक बाद रोड शो किया| इस अवसर पर सोमैया के समर्थकों की ओर किरीट सोमैया आगे बढ़ों, हम तुम्हारे साथ हैं और भारतीय जनता पार्टी की जयघोष के नारे लगाते दिखाई दिए|

इससे पूर्व किरीट सोमैया की ओर से एक ट्वीट कर दापोली रवाना होने की जानकारी दी गयी| इसी प्रकार उनकी ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा गया| और उनके द्वारा किये गए सभी घोटालों को बाहर निकालने इशारा दिया गया|

किरीट सोमैया के दौरे पर राष्ट्रवादी और शिवसेना के ओर से पहले ही विरोध किया जा चुका है| इस मौके पर सोमैया की ओर से जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है और 100 वाहनों का काफिला उनके काफिले में सीधे मुंबई के खेड़ से और खेड़ से दापोली तक जाएगा| इस शंखनाद को लेकर उनके काफिले का नवी मुंबई और पनवले में जोरदार स्वागत किये जाने जानकारी दी गयी| दापोली पहुंचने पर सोमैया सबसे पहले स्थानिक पुलिस स्टेशन जायेंगे| इसके बाद परब के मुरुड स्थित साईल रिसोर्ट के लिए मार्च किया जायेगा|

यह भी पढ़ें-

आईपीएल 2022: बीसीसीआई ओलंपिक खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें