27 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: सीएम नायब सिंह सैनी के पास 13 विभागों का...

हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: सीएम नायब सिंह सैनी के पास 13 विभागों का कार्यभार!

हरियाणा में मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी रखने वाले अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें की, विज पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार में गृहमंत्री रह चुके है।

Google News Follow

Related

हरियाणा में नई सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद रविवार (20 अक्तूबर) को मंत्रियों को विभागों का कार्यभार सौंपा गया है। अनिल विज नई सरकार के गठन के साथ ही अपने पुराने मंत्रालय से हाथ धो बैठे हैं। हालांकि उन्हें तीन नए विभागों की जिम्मेदारी तो सौंपी गई है लेकीन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखने के कारण उन्हें इस बार गृहमंत्रालय से हाथ धोना पड़ा है।

हरियाणा में मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी रखने वाले अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें की, विज पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार में गृहमंत्री रह चुके है।

हरियाणा कैबिनेट के विभागों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गृह विभाग, वित्तमंत्रालय, आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच (सीआईडी), कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी विभाग मिले हैं। वहीं अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग मिले हैं।

हरियाणा के राज्य सरकार में विभागों की जिम्मेदारी:

  • मुख्यमंत्री नायब सैनी- गृह और वित्त समेत 13 विभाग,
  • अनिल विज-  ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग
  • कृष्ण लाल पंवार-  पंचायत और खनन विभाग
  • राव नरबीर सिंह- उद्योग समेत 4 विभाग
  • महिपाल ढांडा- स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा और संसदीय कार्य विभाग
  • विपुल गोयल- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन विभाग
  • अरविंद शर्मा- सहकारिता, जेल एवं पर्यटन समेत 4 विभाग
  • श्याम सिंह राणा- कृषि, पशुपालन एवं डेयरिंग और मत्स्य विभाग
  • रणबीर गंगवा- जनस्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग
  • कृष्ण कुमार बेदी- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समेत 3 विभाग
  • श्रुति चौधरी- महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग
  • आरती राव- स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और आयुष विभाग
  • राजेश नागर- खाद्य एवं आपूर्ति एवं प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग
  • गौरव गौतम- खेल समेत 3 विभाग

8 अक्टूबर को हरियाणा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। जनता ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपी, जिसके बाद  17 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें