28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रिय 'पुलिस स्मृती दिवस' पर योगीजी का ऐलान, पुलिस वर्दी भत्ते में...

राष्ट्रिय ‘पुलिस स्मृती दिवस’ पर योगीजी का ऐलान, पुलिस वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी!

पुलिस आवास भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी समेत कल्याणकारी घोषणाएं कीं है।

Google News Follow

सोमवार (21 अक्टूबर) को राष्ट्रिय ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के मौके पर योगी सरकार द्वारा पुलिस वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत और पुलिस आवास भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी समेत कल्याणकारी घोषणाएं कीं है। राज्य सरकार से जारी बयान अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत तथा बैरक में रहने वाले आरक्षियों के पुलिस आवास भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आहार तथा अन्य खर्च में अगले वित्तीय वर्ष के बजट में 10 करोड़ रुपये बढ़ाने की घोषणा की। इन घोषणाओं के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 115 करोड़ रुपये के खर्च का वहन करेगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने बहुमंजिला पुलिस आवास और प्रशासनिक भवन के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपये के ‘कॉर्पस फंड’ की घोषणा की। दिवगंत पुलिसकर्मियों के पुलिस शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री ने पुष्पांजली अर्पित की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया, कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों तथा केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के कुल 115 जवानों के आश्रितों को 36 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: सीएम नायब सिंह सैनी के पास 13 विभागों का कार्यभार!

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने रोका सामूहिक ईसाई धर्मांतरण का कार्यक्रम!

पन्नू की एयर इंडिया के विमानों पर हमले की धमकी !

उन्होंने कहा, जिलों में तैनात पुलिस जवानों की सुख सुविधा के लिए तीन करोड़ 50 लाख रुपये, कल्याण के लिए चार करोड़ रुपये, कार्यरत तथा सेवानिवृत पुलिसकर्मियों एवं उनके आश्रितों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी 266 दावों के निराकरण के लिए 30 लाख 56,000 रुपये की मदत की जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें