29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा: कैबिनेट मंत्री ने कहा, नागपुर में जो कुछ हुआ वह गलत,...

हरियाणा: कैबिनेट मंत्री ने कहा, नागपुर में जो कुछ हुआ वह गलत, नहीं किया जा सकता औरंगजेब का महिमामंडन!

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औरंगजेब का जाति और धर्म कुछ भी रहा हो, लेकिन वह एक आक्रांता था।

Google News Follow

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नागपुर में औरंगजेब को लेकर हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी घटना नागपुर में हुई, वह गलत है और ऐसी झड़पें नहीं होनी चाहिए। सरकार पूरी तरह से स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास कर रही है।

अनिल विज ने आगे कहा, “यह एक तथ्य है कि औरंगजेब का महिमामंडन नहीं किया जा सकता। औरंगजेब एक हमलावर था, जिसने हिंदुस्तान को लूटने के लिए आक्रमण किया और उसने कत्लो-गारी की।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औरंगजेब का जाति और धर्म कुछ भी रहा हो, लेकिन वह एक आक्रांता था।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, “अगर कोई बच्चा छोटा है और उसके घर पर कोई बदमाश आकर अपना नाम प्लेट लगा देता है, तो बालक डर के कारण कुछ नहीं कहता। लेकिन जब वह बच्चा बड़ा हो जाता है, तो उसके पास अपने घर को वापस लेने का अधिकार होता है और बदमाश द्वारा लगाई गई नाम प्लेट को हटाने का हक भी है।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी पसंदीदा सिफारिशों को आधार बनाकर, योग्य युवाओं को दरकिनार कर दिया गया और उन्हें रेवड़ियां बांटने का काम किया गया। यह मामला विधानसभा में उठाया गया था।

उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि साल 2008 में हुड्डा सरकार के दौरान इंस्पेक्टर भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को नजरअंदाज करके सिफारिश पर नौकरी दी गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला दिया है। ऐसे में अब भर्ती को लेकर न्याय प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें-

आईपीएल: कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, मेरा लक्ष्य पंजाब किंग्स के लिए ट्रॉफी लाना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें