28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबिजनेसहरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी आज पेश करेंगे बजट, महिलाओं, किसानों और युवाओं के...

हरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी आज पेश करेंगे बजट, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए होंगे बड़े ऐलान!

Google News Follow

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री सोमवार दोपहर 2 बजे राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। यह मुख्यमंत्री सैनी का पहला बजट होगा, जिस पर प्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और युवाओं की उम्मीदें टिकी हुई हैं। कहा जा रहा है इस बार का बजट करीब 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

महिलाओं के लिए “लाडो लक्ष्मी योजना” योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही सरकार गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना पर विचार कर रही है। दरम्यान मुख्यमंत्री किसानों के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं, जिससे खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सके। बजट के अनुसार सरकार रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लागू कर सकती है। राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नई नीतियां पेश की जा सकती हैं। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए बजट में बड़े आवंटन की उम्मीद भी की गई  है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट से पहले कहा था कि यह बजट हरियाणा की प्रगति में एक मजबूत नींव रखेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को करनाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बजट किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। उन्होंने संकेत दिए कि कृषि क्षेत्र के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। अब सबकी नजरें दोपहर 2 बजे पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं। देखना होगा कि मुख्यमंत्री सैनी किन योजनाओं के जरिए जनता को राहत देने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें:

बिहार: जहानाबाद में मटका फोड़ने को लेकर हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल

यमन: अमेरिकी हवाई हमलों में 53 की मौत, 100 से अधिक घायल

पंजाब: मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें