30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाHate speech: भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान दोषी, 2 साल की...

Hate speech: भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान दोषी, 2 साल की सजा  

2019 के लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषणबाजी करने के आरोप में उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में केस दर्ज कराया गया था।   

Google News Follow

विवादित टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को उत्तर प्रदेश के रामपुर की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आजम खान पर एक हजार का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषणबाजी करने के आरोप में उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में केस दर्ज कराया गया था।

 ग़ौरतलब है कि आजम खान पर 2019 लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। उस समय आजम सपा और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार थे। चुनाव प्रचार के समय आजम खान ने मुख्यमंत्री और तात्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद वायरल वीडियो का सह्यं लेते गए एडीओ पंचायत अनिल चौहान शहजाद नगर थाने में केस  दर्ज कराया था। फिर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की और इस मामले में आजम खान के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था।
इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और 15 जुलाई के दिन इस फैसले को सुनाया। जिसमें कोर्ट ने आजम खान को दो साल की सजा सुनाई है। इससे पहले एक अन्य भड़काऊ भाषण देने के मामले में आजम खान को कोर्ट से राहत मिल चुकी है।  इस बार भी आजम खान ने राहत की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। कहा जा रहा है कि आजम खान  की एक बार और मुश्किलें बढ़ने वाली है।

ये भी पढ़ें   

 

अडानी समूह को मिली धारावी के पुनर्विकास की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी

UAE पहुंचे PM मोदी,राष्ट्रपति अल नाहयान ने किया स्वागत  

बाल-बाल बचे सीएम भगवंत मान, नदी पार करते समय डगमगाई नाव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें