30 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमराजनीतिराहुल गांधी के ट्वीट पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कसा तंज, जानिए...

राहुल गांधी के ट्वीट पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कसा तंज, जानिए क्या कहा?

Google News Follow

Related

 नई दिल्ली। राहुल गांधी के तुरंत और पूर्ण टीकाकरण ट्वीट पर डॉ. हर्षवर्धन ने तंज कसा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट लिखा,” अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं। वहीं,संबित पात्रा ने वैक्सीन में गाय के बछड़े का खून और सीरम के मिलावट पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। पात्रा ने इससे कांग्रेस द्वारा भरम फैलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘देश को तुरंत व पूर्ण टीकाकरण चाहिए। मोदी सरकार की निष्क्रियता से हुई वैक्सीन की कमी को छुपाने के लिए भाजपा के रोज़ के झूठ और खोखले नारे नहीं!

PM की झूठी छवि बचाने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशें वायरस को बढ़ावा दे रही हैं और जनता की जान ले रही हैं।’राहुल गांधी के इस आरोप पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, ”COVISHIELD की डोज़ के बीच अंतराल बढ़ाने का फ़ैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है,लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं। वैक्सीन पर भ्रम फैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।” राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों में जान गंवाने वाले चिकित्सकों का आंकड़ा साझा किया और कहा कि वह इन शहीदों को सलाम करते हैं।

कांग्रेस ने ‘महापाप’ किया: वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘कोवैक्सीन’ में गाय के बछड़े का ‘सीरम’ मिलाये जाने के कांग्रेस के आरोप पर कहा है कि पार्टी ने वैक्सीन के संबंध में भ्रम फैलाकर महापाप किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि ‘कोवैक्सीन’ में बछड़े का ‘सीरम’ नहीं मिलाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और वैज्ञानिकों ने साफ तौर पर कहा है कि कोवैक्सीन में किसी भी प्रकार का गाय या बछड़े का सीरम नहीं मिला हुआ है। वैक्सीन में ‘वेरोसेल’ का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक तरह से खाद का काम करता है। यह ‘वेरोसेल ‘समय के साथ-साथ खत्म हो जाता है। संबित पात्रा ने कहा, “यह वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित है और इसमें किसी भी प्रकार का अपभ्रंश नहीं है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ‘कोवैक्सीन’ में गाय के बछड़े का सीरम और खून होता है।

जब हमने सोशल मीडिया में इस दुष्प्रचार को देखा तो उसमें यहां तक लिखा था कि गाय और बछड़ों को मारकर ये वैक्सीन तैयार की जा रही है। यह कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम है।’पात्रा ने कहा, “कोवैक्सीन पर कांग्रेस ने कई बार सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बताएं कि उन्होंने कब वैक्सीन लिया था। गांधी परिवार वैक्सीनेटेड है या नहीं? क्या गांधी परिवार को कोवैक्सीन पर भरोसा है? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,475फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें