25 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियापीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुलाकात रद्द 

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुलाकात रद्द 

कोरोना पॉजिटिव पाए गए हिमाचल प्रदेश के सीएम,टेस्ट में रिपोर्ट में दावा   

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुक्खू हाल ही पीएम मोदी से मिलने वाले थे। इससे पहले सीएम सुक्खू के हुए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम सुक्खू को सत्ता संभाले अभी एक सप्ताह ही हुए हैं। सोमवार को उनकी मुलाक़ात पीएम मोदी से होने वाली थी इससे पहले सीएम सुक्खू  कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस संबंध की जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
अब बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह मुलाकात रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। हालांकि उनके प्रवक्ता ने कहा कि सीएम सुक्खू के पॉजिटिव होने लक्षण नहीं है। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसके अलावा, अन्य  कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। वे हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री हैं। बताते चलें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को हराकर कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी। इस दौरान राज्य में सीएम कौन होगा इस पर भी कांग्रेस में खूब हो हल्ला हुआ।सीएम सुक्खू से पहले प्रतिभा सिंह का नाम सामने आ रहा था, लेकिन आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का सीएम बनाया।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा था। राज्य में हर पांच साल बाद  जनता सत्ता बाद देती है। यह रिवाज 33 सालों से चला आ रहा है। इस बार कहा जा रहा था कि बीजेपी इस रिवाज को तोड़ देगी लेकिन जनता एक बार फिर कांग्रेस ने सत्ता में  वापसी की।
ये भी पढ़ें     

​​पा​क​:​ पुलिस थाने पर आतंकवादियों का हमला​ ​​!​, नौ अधिकारी बंधक​

​​Twitter के CEO के पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क​ ​!​, ट्वीट कर कहा- “मैं…”

मराठा क्रांति मोर्चा​:​ संजय राउत के खिलाफ ​​हुआ आक्रामक !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें