33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल प्रदेश: कांग्रेस में CM पद के लिए तीन की दावेदारी से...

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस में CM पद के लिए तीन की दावेदारी से फूट के आसार!

विधायक दल के नेता पद पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और निवर्तमान विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने दावेदारी की है|

Google News Follow

Related

हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदारों ने कांग्रेस के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी, समिति अध्यक्ष की ओर से शुक्रवार रात नवनियुक्त विधायकों की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नाराज अन्य विधायकों में फूट पड़ने के आसार की चर्चा भी तेज हो गयी है|
​बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेने का अधिकार देने वाला एक लाइन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है| पार्टी निरीक्षक भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे|
​कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की है। लेकिन विधायक दल के नेता पद पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और निवर्तमान विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने दावेदारी की है| इन तीनों में से मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देने का प्रस्ताव पारित किया गया है|
गुरुवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले पार्टी पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से भी मुलाकात की|​​ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें पार्टी विधायकों की सूची सौंपी और सत्ता गठन के दावे के लिए समय मांगा|
 
यह भी पढ़ें-​

​एक साथ दो युवतियों से शादी करने वाले युवक को कोर्ट ने दी राहत​ ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,116फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें