मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से पोस्ट में लिखा गया, “नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे लिखा, “पीएम मोदी ने इस मिशन को इसके सही अंजाम तक पहुंचाने में भारत सरकार के अटूट समर्थन को दोहराया। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को उन प्रमुख पहलों के बारे में भी जानकारी दी जो राज्य सरकार ने असम की जनता द्वारा हमें सौंपे गए जनादेश को पूरा करने के लिए अपने पहले 100 दिनों में की हैं।
इससे पहले असम में एनडीए 3.0 सरकार के 100 दिनों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में हिमंता ने लिखा, “असम की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। एनडीए 3.0 सरकार के दौरान, हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली पहलों को मजबूत किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी बेटियां स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरी हों तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए आजाद हों।
एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “विकसित असम का निर्माण। असम में एनडीए 3.0 के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर, हम लोगों की सेवा पूरी ईमानदारी से करने और विकास व कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।”
