29.4 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमदेश दुनिया‘हिंदी को दुनिया में किया जाता है पसंद’, भाषा विवाद पर बोले...

‘हिंदी को दुनिया में किया जाता है पसंद’, भाषा विवाद पर बोले संजय निषाद!

यूपी के मंत्री निषाद ने कहा, "देश में भौगोलिक स्थिति के हिसाब से भाषाएं हैं और हिंदी को दुनिया में पसंद किया जाता है। मैंने खुद दुनियाभर में हिंदी को पसंद करने वालों को देखा है।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर जारी सियासत पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का बयान आया है। उन्होंने कहा कि देश में भौगोलिक स्थिति के हिसाब से भाषाएं हैं और हिंदी को दुनिया में पसंद किया जाता है।

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “देश में भौगोलिक स्थिति के हिसाब से भाषाएं हैं और हिंदी को दुनिया में पसंद किया जाता है। मैंने खुद दुनियाभर में हिंदी को पसंद करने वालों को देखा है। मुझे लगता है कि इसे (भाषा) ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए।”

संजय निषाद ने बिहार विधानसभा चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि फर्जी मतदाता को लिस्ट से हटाना पड़ेगा। जो लोग दो जगह मतदान करते हैं, उनका एक जगह से नाम हटाना होगा। टेक्नोलॉजी से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। पीएम मोदी ने भी सत्ता संभालने के बाद इसी बात पर जोर दिया था। मैं पूछना चाहता हूं कि अगर चुनाव आयोग टेक्नोलॉजी के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगा रहा है तो इससे वे (विपक्ष) क्यों परेशान हैं?”

संजय निषाद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का जन्म हुआ। वो सिर्फ दल देखते हैं, नीति नहीं। 2017 में वे दोनों एक साथ आए और साइकिल हाफ हो गई। एक बार और उन्होंने गठबंधन कर लिया तो साइकिल पूरी तरह साफ हो जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि सभी पार्टियां अपने मूल मुद्दे और विचारधारा से भटक गई हैं। कांग्रेस तुष्टिकरण पर उतारू है तो सपा को उनके सलाहकारों ने उलझाकर रखा है। उनको दलित, शोषित और वंचितों की आवाज बनना चाहिए, लेकिन वो सिर्फ सतीश मिश्रा और अमर सिंह एंड कंपनी जैसे लोगों की आवाज बन गए और इसी वजह से वे पिछले दलित हो गए।”

 
यह भी पढ़ें-

‘हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं’, भाषा विवाद पर बोले राज ठाकरे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें