36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीति"अब श्रीकृष्ण की भूमि श्रीराम की भूमि से सीधी जुड़ी"

“अब श्रीकृष्ण की भूमि श्रीराम की भूमि से सीधी जुड़ी”

पीएम मोदी : "आज संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना है।"

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (14 अप्रैल) को हरियाणा को बड़ी सौगात देते हुए हिसार से अयोध्या के लिए पहली हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई और हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। यानी अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि से सीधी जुड़ गई है। बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। हरियाणा के लोगों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं। मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा।”

पीएम मोदी ने देश में उड्डयन सेक्टर में आई तेजी का उल्लेख करते हुए कहा, “बीते दस सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।”

अंबेडकर जयंती के मौके पर उन्होंने विशेष रूप से देशवासियों को बधाई दी और कहा, “आज का दिन हम सभी के लिए, पूरे देश के लिए और खासकर दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उनके जीवन में ये दूसरी दिवाली है। आज संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना है। हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने हिसार से अपने पुराने जुड़ाव को भी याद करते हुए भावुक अंदाज़ में कहा, “खाटे जवान, खाटे खिलाड़ी, और थारा भाईचारा जो है हरियाणा की पहचान। हिसार से मेरी इतनी यादें जुड़ी हुई हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया। इन सभी साथियों के परिश्रम ने बीजेपी की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है।”

हिसार-अयोध्या फ्लाइट सेवा की शुरुआत को धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। यह सेवा न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा देगी, बल्कि हरियाणा की कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार को भी नई दिशा देगी।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाकों पर राज्यपाल सख्त, बोले- अब बख्शा नहीं जाएगा!

आज पुण्यतिथी पर याद करते हैं भारत के महान अभियंता और राष्ट्रनिर्माता सर विश्वेश्वरैया को!

हमलें में बाल-बाल बचा गवर्नर जोश शापिरो और उनका परिवार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें