26 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमधर्म संस्कृतिगृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर

गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर

बप्पा दर्शन और बीएमसी चुनाव को लेकर अमित शाह और नड्डा का मुंबई आगमन

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में शिंदे की सरकार बनने के बाद पहली बार देश के गृह मंत्री अमित शाह मुंबई आ रहे हैं। 5 सितंबर को अमित शाह का मुंबई पहुँचने का कार्यक्रम हैं। मुंबई आकर अमित शाह लालबाग के राजा का दर्शन करेंगे। इस दौरान अमित शाह सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर भगवान गणेश का दर्शन करने जाएंगे। बीजेपी का यह दौर बीएमसी चुनाव जीतने की रणनीति तय करने के लिए बेहद अहम समझा जा रहा है। यह चुनाव बीजेपी के नेतृत्व के लिए और शिंदे गुट को शिवसेना के गढ़ में अपने आप को साबित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

महाराष्ट्र की सत्ता हाथ में लेने के बाद ठाकरे गुट की शिवसेना की ताकत मिटाने के लिए बीजेपी मुंबई महानगरपालिका की सत्ता को हथियाने के लिए काफी आक्रामकता के साथ काम पर लग चुकी है। बीएमसी की लड़ाई लड़ने के लिए व्यक्तिगत रूप से अमित शाह के मैदाने में उतरने की संभावना जताई जा रही है। और इसी के मद्देनजर अमित शाह गणेशोत्सव के दौरान मुंबई का दौरा कर रहे हैं।  

 सर्वप्रथम साल 2017 में अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। तब ही वे हर साल लालबाग के राज्य का दर्शन करने के लिए मुंबई आते हैं। हालांकि 2 साल कोरोना महामारी के चलते वे लालबाग के राजा का दर्शन करने नहीं आ सके। वहीं इस साल गणेशोत्सव के दौरान किसी भी तरह के नियमों के प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। इसलिए इस साल अमित शाह लालबाग के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसके बाद 15 और 16 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का महाराष्ट्र दौरा होगा। वहीं नागपुर में आज आरएसएस और बीजेपी नेताओं के बीच नागपुर के रेशमी बाग में डॉ हेगड़ेवार स्मृति भवन परिसर में समन्वय बैठक शुरू है। 

ये भी देखें 

​पाकिस्तान में ​प्रलयकारी बाढ़ से ​आपातकाल घोषित ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें