28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमस्पोर्ट्सएशिया कप 2022- भारत ने पाकिस्तान से हार का बदला लिया

एशिया कप 2022- भारत ने पाकिस्तान से हार का बदला लिया

हार्दिक पाण्ड्या ने लगाया विजयी छक्का

Google News Follow

भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुवात जीत के साथ की है। अपने पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस मैच के आखिरी 5 ओवर में गजब का रोमांच देखने मिला। आखिरी पाँच ओवर में जब भारत को जीत के लिए 51 रन चाहिए थे उस समय पाण्ड्या और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे। तब ऐसा लगा कि पाकिस्तान की टीम भारत पर हावी हो रही है। हालांकि हार्दिक पाण्ड्या ने खेल को पूरी तरह से पलट दिया और मैच भारत के हाथ आ गई।  

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। जिसमें रिजवान ने 43 रन की लंबी पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से भुनेश्वर कुमार ने 4 और हार्दिक पाण्ड्या ने 3 विकेट लिए। भारत की ओर विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 35 रन और हार्दिक पाण्ड्या ने 33 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाजों की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।  

भारत के लिए आखिरी ओवर चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यहाँ मैच किसी भी पक्ष की तरफ मुड़ सकता था। आखिरी पाँच ओवर में भारत को जीत के लिए 51 रन चाहिए थे। इस समय क्रीज पर पाण्ड्या और जडेजा जमे हुए थे। पर आखिर में 6 बॉल पर 7 रन का सामना करते हुए पहले दिनेश कार्तिक ने 1 रन बनाया उसके बाद हार्दिक ने अपने बल्ले से छक्का लगाते हुए इस मैच को जीत लिया। हार्दिक ने 17 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। 

ये भी देखें   

मोहित कंबोज के रडार पर ​​NCP​​​ ​की​ एक​ बड़ी महिला नेता ​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें