28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिसंभाजी नगर में कैसे बढ़ी गुंडागर्दी? फडणवीस ने CM ठाकरे को लिखा...

संभाजी नगर में कैसे बढ़ी गुंडागर्दी? फडणवीस ने CM ठाकरे को लिखा पत्र,जानें

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के एक प्रमुख शहर संभाजी नगर (औरंगाबाद) के इंडस्ट्रील एरिया में गुंडागर्दी चरम पर है। आए दिन उद्योगों से जुड़े लोगों पर गुंडे हमले कर रहे हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो चुका है। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस पर ध्यान देने की अपील की है। सीएम को लिखे पत्र में फडणवीस ने विस्तार से बताया है कि औरंगाबाद के एमआईडीसी में किस तरह की गुंडागर्दी हो रही है और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में फडणवीस ने कहा कि संभाजी नगर के औद्योगिक नगरी में उद्योगों से जुड़े लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस तरह की कई घटनाएओ सामने आई हैं। बीते 8 अगस्त को भोगले उद्योग समूह के प्रबंध निदेशक नित्यानंद भोगले, उत्पादन प्रबंधक सोनगीरकर, कार्मिक प्रबंधक भूषण व्याहालकर पर बाहर से आए 10 से 12 गुंडों ने हमला किया था। इससे संबंधित वीडियो फुटेज पुलिस के पास उपलब्ध है। इस मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं तो कुछ फरार हैं। इसके बाद 10 अगस्त को श्री गणेश कोटिंग समूह पर हमला किया गया। लेबर का ठेका लेने कुछ वहां पर गए थे। विपक्ष के नेता ने कहा कि यहं कई तरह की दादागीरी चल रही है।

अजीब दादागीरी, पेट्रोल भरा नहीं देते पैसे

फडणवीस ने अपने पत्र में गुंडागर्दी की तस्वीर पेश करते हुए कहा है कि पेट्रोल भरा कर पैसे न देना, होटल में खाना खाकर पैसे न देने, वाहनों की मरम्मत के बाद भुगतान न करने जैसी शिकायतें आम हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 8-10 महिनों से इस तरह की शिकायतों बढी हैं। पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करती है जिससे अदालतों में सालों मुकदमे चलने के बाद भी मामूली सजा होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से राज्य में निवेश पर असर पड़ेगा। इस तरह के अपराधं में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फडणवीस ने मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इस मामले में खुद ध्यान देकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें