महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार (28 जनवरी) को बारामती में विमान हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद दुर्घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को राज्य के लिए अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह आत्मा को झकझोर देने वाला झटका है। मन सुन्न हो गया है। अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने अपना मजबूत और उदार मित्र खो दिया है।”
दादा गेले!
जमिनीशी घट्ट नाळ असलेले जननेते, माझे मित्र आणि सहकारी, उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांचा विमान अपघातात मृत्यू झाल्याची घटना मनाला अत्यंत व्यथित करणारी आहे. मनाला चटका लावणारी आहे. मन सुन्न झाले आहे. भावना व्यक्त करण्यासाठी माझ्याकडे शब्द नाहीत.
माझा दमदार आणि दिलदार…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 28, 2026
सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “यह ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। आज महाराष्ट्र के लिए अत्यंत कठिन दिन है। मैं दादा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके पूरे परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में सहभागी हैं। इस दुर्घटना में चार अन्य लोगों की भी मृत्यु हुई है। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं। मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और शीघ्र ही बारामती के लिए रवाना हो रहा हूं।”
वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसे नेता को खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। व्यक्तिगत ज़िंदगी में वह मेरे एक अच्छे दोस्त थे। हमने साथ मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। ऐसे समय में जब वह महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उनकी अचानक मौत एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे जी के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने पीएम और एचएम को इस घटना के बारे में बताया है, और उन्होंने इस पर दुख जताया है।”
#WATCH | Mumbai | Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Maharahstra Deputy CM Ajit Pawar has lost his life in a plane accident. There is an atmosphere of sadness in the state. Losing a leader like him is an unprecedented loss. In personal life, he was a good friend. We faced… pic.twitter.com/F3bXxN9BlB
— ANI (@ANI) January 28, 2026
यह दुर्घटना उस समय हुई जब अजित पवार को लेकर जा रहा विमान पुणे जिले के बारामती क्षेत्र में उतरने का प्रयास कर रहा था। विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें पायलट, सह-पायलट और अन्य यात्री शामिल थे। शुरुआती तौर पर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने आई थी, लेकिन बाद में सभी के निधन की आधिकारिक पुष्टि की गई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद पीड़ादायक घटना है… महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण। विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी। यह नुकसान सिर्फ पवार परिवार का नहीं बल्कि पूरे राज्य का है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया हो।”
#WATCH | Thane | On the passing away of his colleague Ajit Pawar, Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says," It is an unfortunate day for Maharashtra. This is a painful incident for su and whole of Maharashtra. Ajit Dada was a man of his word. We worked as a team when I was the CM,… pic.twitter.com/MLEiAHgnGH
— ANI (@ANI) January 28, 2026
बता दें की, अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक थे। उन्होंने छह बार इस पद को संभाला और विभिन्न सरकारों में अपनी भूमिका निभाई। वे पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकारों में उपमुख्यमंत्री रहे।
अजित पवार अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सांगठनिक कौशल और प्रशासनिक अनुभव के लिए भी जाने जाते थे। वे अपने पिछे पत्नी सुनेत्रा पवार और दो पुत्र जय और पार्थ पवार को छोड़ गए हैं। बुधवार को वे मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करना था।
राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। अजित पवार के निधन को महाराष्ट्र की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
UGC के नए भेदभाव-रोधी नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार
“मैंने अपनी आँखों से विमान को क्रैश होते देखा”
अजित पवार के निधन पर राहुल, खड़गे, योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं



