28 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमराजनीतिकाश! मैं भी जितिन व सिंधिया की दिमाग की बातें पढ़ लेता,आखिर...

काश! मैं भी जितिन व सिंधिया की दिमाग की बातें पढ़ लेता,आखिर कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों कहा?

Google News Follow

नई दिल्ली। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को योगी मंत्रीमंडल में जगह मिली है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने जितिन और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को टैग करते हुए ट्वीट किया है, उन्‍होंने लिखा- ‘जितिन प्रसाद ने कांग्रेस में 2004-14 तक एक पीढ़ी में बदलाव का प्रतिनिधित्‍व किया है। वह यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आज वह बीजेपी के मंत्री हैं। वह ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की राह पर चले। दोनों के दिल कैसे बदल गए। काश मैं उनके दिमाग की बातें पढ़ लेता। जिंदगी आपको हमेशा चौंकाती रहती है। उम्‍मीद करता हूं कि जितिन को नए अवतार में संतोष मिले। मनीष तिवारी आखिर क्‍या कहना चाहते हैं इसका साफ मतलब निकालना तो मुश्किल है।

पर, यह सच है कि पिछले कुछ समय से वह पार्टी आलाकमान से उखड़े-उखड़े हैं। इसके कुछ घंटे पहले भी उन्‍होंने पंजाब में कैबिनेट विस्‍तार पर हमला किया। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता ने चरणजीत सिंह चन्‍नी की कैबिनेट से सीनियर नेता बलबीर सिंह सिद्धू को बाहर करने के फैसले पर सवाल खड़े किए। तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मंत्री कौन होना चाहिए या कौन नहीं होना चाहिए यह सीएम का विशेषाधिकार है। हालांकि, मैं यह कहने के लिए विवश हूं कि बलबीर सिंह सिद्धू ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कोविड-19 के सबसे बुरे दिनों में शानदार काम किया। जिस निस्वार्थ भाव से उन्‍होंने काम किया, उसकी तुलना नहीं की जा सकती।’ पंजाब कांग्रेस में जब कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच आंतरिक कलह चरम पर थी तब भी उन्‍होंने एक ट्वीट के जरिये आलाकमान पर निशाना साधा था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें