27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान ने की नापाक हरकत तो चुन-चुन कर देंगे जवाब: अशोक कुमार...

पाकिस्तान ने की नापाक हरकत तो चुन-चुन कर देंगे जवाब: अशोक कुमार मित्तल!

हमने स्पष्ट रूप से बताया कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत में विश्वास करता है, जिसका अर्थ है कि पूरा विश्व एक परिवार है।

Google News Follow
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को पांच देशों में बेनकाब कर भारत लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल आम आदमी पार्टी से सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सभी ने एकजुटता दिखाई है। हम एक बात कहना चाहते हैं कि हम शांति प्रिय देश हैं। लेकिन पाकिस्तान नापाक हरकत करेगा तो चुन-चुन कर मारेंगे।

गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमने रूस, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया और लातविया का दौरा किया। वहां हमने विदेश मंत्रियों या उनके उप-मंत्रियों सहित सरकारी प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

हमने सांसदों, मीडिया और थिंक टैंक से भी मुलाकात की। हमने स्पष्ट रूप से बताया कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत में विश्वास करता है, जिसका अर्थ है कि पूरा विश्व एक परिवार है। हम सभी के कल्याण और विकास में विश्वास करते हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादी घटनाएं करना जारी रखता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर तेजी से प्रगति कर रहा था, इंडस्ट्री लगाई जा रही थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन, पहलगाम में आतंकी हमला होता है। आतंकियों ने सोची-समझी साजिश के तहत 26 लोगों की निर्मम हत्या की।

हिन्दुओं और मुसलमानों में जाति के आधार पर बांटना चाहते थे। 22 अप्रैल को हमला हुआ। हम इंतजार कर रहे थे कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने पाकिस्तान नागरिक को टारगेट नहीं किया। अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आता है तो हम आगे भी पाकिस्तान को चुन-चुन कर मारेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री हम सभी सांसदों से विदेश दौरे को लेकर फीडबैक ले रहे थे। हमने विदेश मंत्री को बताया है कि विदेशी देश भारत के साथ हैं। पाकिस्तान उग्रवाद का गढ़ है।

विदेश मंत्री ने कहा कि वह पीएम मोदी को इस बारे में बताएंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जैसे ही अगर हमें इसकी जानकारी मिलेगी तो हम जरूर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

मॉनसून सत्र में में पहलगाम मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है और मुद्दा उठाया जाएगा। मैं खुद विपक्ष का हिस्सा हूं और हम लगातार स्पेशल सत्र की मांग कर रहे थे और मॉनसून सत्र की घोषणा हो गई है तो मुद्दा उठाया जाएगा। बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और मुझे बहुत अफ़सोस है।

यह भी पढ़ें-

मेक्सिकन राष्ट्रपति ने अमेरिकी टैरिफ को अनुचित बताते हुए विरोध जताया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें