34 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में नीतीश का जादू खत्म? 2025 में महागठबंधन का चेहरा होंगे...

बिहार में नीतीश का जादू खत्म? 2025 में महागठबंधन का चेहरा होंगे तेजस्वी 

विधायक दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान  

Google News Follow

Related

बिहार में यह साफ़ हो गया कि नीतीश कुमार का जादू खत्म हो गया है। इसके संकेत पहले ही मिलने लगे थे। अब नीतीश कुमार ने इस पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को उन्होंने ऐलान किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने यह घोषणा महागठबंधन के विधायक दल की एक बैठक में की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगा जाएगा। इस बैठक में जेडीयू , राजद, कांग्रेस और अन्य पार्टी के विधायक मौजूद थे।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश कुमार सोमवार को ही अपने गृह नगर नालंदा में तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमने साथ में बहुत काम किया है अब तेजस्वी यादव आगे काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आप सभी लोग आगे बढाइये। इससे साफ़ हो गया कि आने वाले समय में नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव  के लिए जोर शोर से विपक्ष के जुटान और प्रचार में जुटाने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार पीएम मोदी के पैटर्न पर काम करने वाले हैं। यानी 2024 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते रहेंगे। लेकिन, लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही कोई कदम उठा सकते हैं या मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं। इस खबर के साथ यह भी सवाल उठने लगे हैं क्या नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का राजद में विलय होगा? क्योंकि, जेडीयू केवल चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। भले ही अन्य चेहरा परदे के पीछे  से काम कर रहा हो लेकिन जेडीयू के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें 

 

भारत ने ओआईसी को चेताया: जम्मू कश्मीर पर ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं   

NCP​ ​सुप्रीमों​ ​ शरद पवार को जान से मारने की मिली धमकी​!, मचा हड़कंप

मेरे गबरू!​, शिंदे की तारीफ​ पर शिवसेना ने “सामना” में कसा तंज !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें