38 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमदेश दुनियासाढ़े आठ साल में योगी सरकार ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां...

साढ़े आठ साल में योगी सरकार ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं : सुरेश खन्ना​!

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मेरिट के आधार पर फैसले लिए जाते हैं। साढ़े आठ साल की सरकार में योगी आदित्यनाथ ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जमाने में क्या था, “खाली प्लॉट हमारा है, समाजवादी का नारा है।”

सुरेश खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उनके जमाने में जिस गाड़ी पर सपा का झंडा होता था, उसमें सबसे बड़ा गुंडा बैठा होता था। अपराधी ही सरकार चलाते थे। सरकार अपराधियों के इशारे पर चलती थी।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मेरिट के आधार पर फैसले लिए जाते हैं। साढ़े आठ साल की सरकार में योगी आदित्यनाथ ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं और एक पैसे की घूस नहीं ली गई। सभी को काबिलियत और योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है।

उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है, गरीबों को राशन दिया जा रहा है, महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से रसोई गैस दी जा रही है। हमने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ किया है।

भाजपा पूरी तरह कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है और पार्टी का एक आम कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। सपा, कांग्रेस या अन्य दलों में केवल परिवार के लोग ही पार्टी के मुखिया बनते हैं और वही लोग पार्टी पर कब्जा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि 34 देशों के साथ हम रुपए में व्यापार कर रहे हैं। पहले रुपए को डॉलर में बदलकर भुगतान किया जाता था, लेकिन आज हमारी करेंसी की साख बढ़ गई है। हमारी अर्थव्यवस्था का ही नतीजा है कि दुनिया के 34 देश हमारे रुपए को स्वीकार कर रहे हैं। हम रुपए में ही भुगतान करते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि जो साख और प्रतिष्ठा पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी है, वह पहले कभी नहीं थी। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान पर बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि जिन्होंने मिलकर गठबंधन बनाया है, उन्हीं पार्टियों ने संविधान की सबसे अधिक धज्जियां उड़ाई हैं।​ 

यह भी पढ़ें-

वंदे मातरम पर आज संसद में चर्चा, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें