31 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुणे उपचुनाव​ ​:​ ​दो गुटों में टकराव​, वीडियो ​हुआ​ वायरल !​

पुणे उपचुनाव​ ​:​ ​दो गुटों में टकराव​, वीडियो ​हुआ​ वायरल !​

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। पूर्व नगरसेवक गणेश बिडकर ने मोबाइल फोन शूट कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश की।

Google News Follow

Related

पुणे के कस्बा​​ निर्वाचन क्षेत्र में, कांग्रेस ने भाजपा के नगरपालिका समूह के नेता गणेश बिडकर पर मतदाताओं को पैसा बांटने​​ का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोमवार पेठे स्थित एक भवन में जब गणेश बिडकर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पैसे बांट रहे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और तभी दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई|
 
इस वीडियो में गणेश बिडकर कांग्रेस कार्यकर्ता​ को दौड़ाते​ नजर आ रहे हैं। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थ पुलिस​ स्टेशन ​में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं|​ ​गणेश बिडकर और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ शिकायत ​भी ​दर्जकिये​​ हैं।

वास्तव में क्या हुआ? : पुणे के कस्बा निर्वाचन क्षेत्र में, कांग्रेस कार्यकर्ता एक इमारत में घुस गए, भाजपा के पूर्व नगरसेवक और नगर निगम समूह के नेता गणेश बिडकर पर मतदाताओं को पैसे देने का आरोप लगाया। उस स्थान पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। पूर्व नगरसेवक गणेश बिडकर ने मोबाइल फोन शूट कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश की।

क्या कहा गणेश बिडकर ने?: भाजपा के मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझा रहे थे|​​ उस समय, गणेश बिडकर ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें यह कहते हुए पीटा कि वह भाजपा उम्मीदवार को वोट क्यों दे रहे हैं।
वही​ ​कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहे हैं कि गणेश बिडकर ने इसे पैसा समझ लिया और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी|​​ इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से समर्थ पुलिस​ स्टेशन में  मारपीट की शिकायत​ की​ गयी है|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

​CWC अधिवेशन : ​तीसरा गठबंधन ​भाजपा​​ के लिए फायदेमंद​ ​! ​- कांग्रेस ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें