31 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियासीवान में योगी आदित्यनाथ ने कहा- आरजेडी ने अपराधियों को दिया टिकट! 

सीवान में योगी आदित्यनाथ ने कहा- आरजेडी ने अपराधियों को दिया टिकट! 

योगी ने आरोप लगाया कि आरजेडी और उसके नेता आज भी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का विरोध कर रहे हैं।

Google News Follow

Related

सीवान में बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान बुलडोज़र की धमक साफ़ दिखाई दी। पूरे कार्यक्रम स्थल को बुलडोज़रों से सजाया गया था, जिसे देखकर लोग कहने लगे कि “बुलडोज़र अब इंसाफ की पहचान बन चुका है।”
योगी के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि जैसे उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र नीति से अपराध पर लगाम लगी, वैसे ही बिहार में भी अपराधियों को सबक मिलेगा।
योगी आदित्यनाथ ने रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, उसकी पारिवारिक छवि अपराध से जुड़ी रही है और वह पूरे देश में बदनाम है।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने यूपी में अपराधियों पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई है, जबकि आरजेडी अब भी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का विरोध करने वालों के साथ खड़ी है।

वहीं, ​दुसरिक ओर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण’ केवल आरजेडी का नहीं बल्कि पूरे गठबंधन का साझा घोषणापत्र है।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में किए वादे निभाए हैं, जबकि बीजेपी हमेशा जनता को धोखा देती रही है।

आज योगी आदित्यनाथ रघुनाथपुर के राजपुर खेल मैदान में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह के पक्ष में रैली करेंगे। उधर, बेगूसराय में अमित शाह और सम्राट चौधरी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, सियासी हलचल तेज़ होती जा रही है। दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की संयुक्त रैली से महागठबंधन के अभियान को नया जोश मिलने की उम्मीद है।

​यह भी पढ़ें-

भारत-अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार समझौता अंतिम दौर में, कई मुद्दों पर बनी सहमत​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,276फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें