31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिस्वतंत्रता दिवस 2025: पीएम मोदी काअब तक का सबसे लंबा भाषण

स्वतंत्रता दिवस 2025: पीएम मोदी काअब तक का सबसे लंबा भाषण

2024 का रिकॉर्ड तोड़ा

Google News Follow

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार(15 अगस्त) को लाल किले की प्राचीर से अपने कार्यकाल का अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। 103 मिनट तक चले इस संबोधन में उन्होंने कई बड़े सरकारी कार्यक्रमों की घोषणा की और राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर आर्थिक सुधारों तक के मुद्दों पर विस्तार से बात की। यह भाषण उनके 2024 के 98 मिनट के रिकॉर्ड को पार कर गया।

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ की शुरुआत की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देश में रोजगार सृजन को नई गति देना है। इसके साथ ही उन्होंने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार (Next-Generation GST Reforms) लागू करने और ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ (Sudarshan Chakra Mission) शुरू करने की भी जानकारी दी। उनके मुताबिक, ये कदम भारत को आर्थिक और तकनीकी दृष्टि से और मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी का 2025 का भाषण उनके सभी पिछले स्वतंत्रता दिवस संबोधनों में सबसे लंबा रहा। 2024 में उन्होंने 98 मिनट और 2023 में लगभग 90 मिनट तक भाषण दिया था। 2016 और 2019 के भाषण क्रमशः 96 और 92 मिनट लंबे थे। उनके कार्यकाल का सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का था।

प्रधानमंत्री बनने से पहले सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण देने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने 1947 में लगभग 72 मिनट तक संबोधन दिया था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषणों का रिकॉर्ड भी नेहरू और इंदिरा गांधी के नाम है—दोनों ने 14-14 मिनट के भाषण दिए थे। डॉ. मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण भी वर्तमान प्रधानमंत्री के मुकाबले छोटे रहे हैं।

अपने 103 मिनट के संबोधन में मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक नीतियों, प्रौद्योगिकी विकास, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों को शामिल किया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना भी है। यह लंबा भाषण न केवल रिकॉर्ड तोड़ने के लिए, बल्कि भविष्य के लिए सरकार की व्यापक दृष्टि और रोडमैप प्रस्तुत करने के लिए भी याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:

2035 तक बनेगा ‘सुदर्शन चक्र’ रक्षा कवच, राष्ट्रीय सुरक्षा में होगा क्रांतिकारी बदलाव

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फहराया तिरंगा, कहा—महाराष्ट्र सदा होगा देश की अजेय प्रगति का इंजन

लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें!

वसई-विरार भूमि घोटाला:  पूर्व आयुक्त सहित चार गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें