31.4 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलाल किले से पीएम मोदी का आह्वान, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें!

लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें!

युवाओं पर जताया भरोसा

Google News Follow

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय लक्ष्य बताया। उन्होंने युवाओं, उद्योग जगत और नागरिकों से आह्वान किया कि वे मिलकर भारत को हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनाएं। पीएम मोदी ने कहा, “हमें सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है, मैं आप सबसे आह्वान करता हूं साथ आएं। मैं युवाओं से आह्वान करता हूं कि हम अपना खुद का प्लेटफॉर्म तैयार करें, हम आत्मनिर्भर बनें। आज हमें फर्टिलाइजर पर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन मैं देश के नौजवानों और उद्योग जगत से कह रहा हूं, आइये हम फर्टिलाइजर के भंडार भर दें ताकि हमें किसी पर निर्भर ना रहना पड़े।”

उन्होंने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों के बड़े बाजार का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत इन्हें भी खुद बनाएगा। मोदी ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा, “हमने पहले भी करके दिखाया है। हमने अपनी वैक्सीन विकसित की, जो पहले कभी नहीं हुआ था। वही जज़्बा हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।”

प्रधानमंत्री ने बीते 11 वर्षों में उद्यमशीलता (Entrepreneurship) को मिली ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज लाखों स्टार्टअप देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। मुद्रा योजना के तहत करोड़ों युवाओं और महिलाओं ने लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया है, खुद अपने पैरों पर खड़े हुए हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।

अपने भाषण में मोदी ने रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर भी जोर दिया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की और इसे देश की आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया। पीएम ने कहा कि भारत साल के अंत तक मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स लॉन्च करेगा और स्वदेशी जेट इंजन भी विकसित करेगा।

उन्होंने कहा, “अगर कोई दूसरों पर अत्यधिक निर्भर हो जाए तो स्वतंत्रता का प्रश्न ही धुंधला पड़ने लगता है। आत्मनिर्भरता केवल आयात-निर्यात, रुपये, पाउंड या डॉलर तक सीमित नहीं है, इसका अर्थ इससे कहीं व्यापक है।” मोदी ने संविधान निर्माताओं और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र को आश्वस्त किया कि सरकार देश को आर्थिक, तकनीकी और सामरिक मोर्चों पर पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के बिना सफल नहीं होता!

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फहराया तिरंगा, कहा—महाराष्ट्र सदा होगा देश की अजेय प्रगति का इंजन

वसई-विरार भूमि घोटाला:  पूर्व आयुक्त सहित चार गिरफ्तार!

परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा भारत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें