33 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाभारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार और हमें इस पर गर्व है...

भारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार और हमें इस पर गर्व है : पीयूष गोयल!

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के साइडलाइन में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि आज फिनटेक लगभग हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचा है।

Google News Follow

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए बहुत गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण देश ने टेक्नोलॉजी के सेक्टर विशेषकर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के सेक्टर में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के साइडलाइन में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि आज फिनटेक लगभग हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचा है। भारत में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं।

उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, “सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी चाहे वह ठेलेवाला ही क्यों न हो यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। यहां तक कि मंदिरों में भी क्यूआर कोड के जरिए डोनेशन दिया जा रहा है। मैं मानता हूं कि टेक्नोलॉजी के आधार पर देश का विकास निश्चित है और भारत एक ग्लोबल पावर बनने जा रहा है।”

पीएम मोदी को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के साथ 140 करोड़ भारतीयों की ताकत जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने बेदाग देशहित और जनहित के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उनका पल-पल देश को समर्पित है।

मैं उनके काम को साधुवाद देता हूं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कायाकल्प बदली और अब वे देश के पीएम के रूप में भारत का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले दिनों दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर पीएम मोदी की प्रेरणा से 140 करोड़ भारतीयों का इस राह पर साथ आगे बढ़ना बेहद अद्भुत है। मेरी ईश्वर से इतनी ही प्रार्थना है कि उनका नेतृत्व देश को लंबे समय तक मिलता रहे और हम अपने देश को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकें।”

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के अपने संबोधन में गोयल ने कहा, “आज विश्व भारत की ओर विश्वास और भरोसे के साथ देख रहा है कि जब भारत के साथ काम किया जाता है तो आपको हाई-क्वालिटी टैलेंट, हाई-क्वालिटी स्किल, हाई-क्वालिटी गुड्स और सर्विसेज की गारंटी मिलेगी, समय पर डिलीवरी की प्रतिबद्धता होगी।”

उन्होंने कहा कि भारत विश्व के एक विश्वसनीय भागीदार है और हमें इस पर गर्व है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, “हम वैश्विक व्यापार में प्रौद्योगिकी के एक मात्र भागीदार से आगे बढ़कर आज फिनटेक जगत के एक प्रमुख वास्तुकार बन गए हैं।

आज भारत अपनी पेशकशों के साथ वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है, चाहे वह डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो, चाहे वह हमारा अपना स्वदेशी 4जी स्टैक हो, या फिर यह तथ्य कि भारत 5जी का सबसे तेज रोलआउट करने वाले देशों में से एक है।”
यह भी पढ़ें-

महिलाओं और पुरुषों में डिप्रेशन के जीन अलग, ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों की बड़ी रिसर्च!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें