27 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब का दौरा किया पूरा, अल्जीरिया के लिए...

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब का दौरा किया पूरा, अल्जीरिया के लिए रवाना!

अल्जीरिया में अपने प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त और निर्णायक दृष्टिकोण को उजागर करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल देंगे।

Google News Follow
भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा की अगुवाई में भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सऊदी अरब का दौरा पूरा किया और अल्जीरिया के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के प्रति भारत के जीरो टॉलरेंस के सख्त संदेश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की पहल का हिस्सा है।

इस प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब में सफल बैठकें और कार्यक्रम किए। अब यह दल अल्जीरिया आएगा और 2 जून तक विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होगा। इस दौरे का उद्देश्य सीमा पार आतंकवाद, विशेष रूप से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना है।

अल्जीरिया में अपने प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त और निर्णायक दृष्टिकोण को उजागर करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल देंगे।

इससे पहले, शुक्रवार को ही प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब में अपनी यात्रा समाप्त की। इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और आतंकवाद निरोध पर गहन चर्चा हुई।

बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सऊदी अरब में अत्यंत सफल दौरा पूरा हुआ। भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिली, खासकर रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के क्षेत्रों में।

भारत का जीरो टॉलरेंस और ‘न्यू नॉर्मल’ दृष्टिकोण हमने मजबूती से रखा। हम सऊदी-इंडिया फ्रेंडशिप कमेटी के चेयरमैन अब्दुलरहमान अलहरबी के गर्मजोशी के साथ किए गए विदाई समारोह के लिए आभारी हैं।”

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू और पूर्व भारतीय राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला भी शामिल हैं।

सतनाम सिंह संधू ने भी एक्स पर लिखा, “बैजयंत पांडा के नेतृत्व में हमारे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब में अत्यंत सफल यात्रा पूरी की। भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर हुई चर्चाओं में भारत के स्पष्ट और मजबूत रुख को दर्शाया गया।”

यह कूटनीतिक अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले, भारत के निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और इसके बाद के घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता बनाना है।

यह भी पढ़ें-

‘द ट्रेटर्स’ से डेब्यू पर अंशुला बोलीं- एक्टिंग हमारे डीएनए में है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें