34 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमदेश दुनियाटीएमसी में कलह और ड्रामा चरम पर, सत्ता के लिए नेता लड़...

टीएमसी में कलह और ड्रामा चरम पर, सत्ता के लिए नेता लड़ रहे: कीया घोष!

भाजपा नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “इस बात को लेकर जबरदस्त होड़ मची है कि कौन ज्यादा ड्रामा कर सकता है।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में अंदरूनी कलह और ड्रामा का बाजार गर्म है। उन्होंने हालिया घटनाओं को टीएमसी की हताशा और आंतरिक संघर्ष का सबूत बताया।

भाजपा नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “इस बात को लेकर जबरदस्त होड़ मची है कि कौन ज्यादा ड्रामा कर सकता है। हमने शनिवार को देखा कि टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें एक अंडे से चोट लगी है। आज हमने देखा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें ‘चोर-चोर’ के नारों से चोट पहुंची है।”

उन्होंने कहा, “कल्याण बनर्जी की हताशा समझी जा सकती है। वह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। हालांकि, ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपना नंबर दो चुना, जबकि कल्याण बनर्जी को वैसी कोई जगह नहीं मिली।”

एक अन्य मामले में कीया घोष ने 12 घंटे के अंदर पांच लोगों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए टीएमसी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “सबसे दिलचस्प बात यह है कि जो लोग यह दावा कर रहे थे कि यह भाजपा द्वारा रची गई घटना या साजिश थी, उन्हें यह बात नोट कर लेनी चाहिए कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी पूर्व विधायक लवली मैत्रा के ही सहयोगी थे। भला, ऐसा ‘जादू’ और कैसे हो सकता है? असलियत तो यह है कि उनकी अपनी ही पार्टी के भीतर गहरे आंतरिक मतभेद हैं और यह घटना उन्हीं आंतरिक संघर्षों का नतीजा है।”

पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “सबसे पहली बात जो मैं कहना चाहूंगी, वह यह है कि जैसा बोओगे, वैसा काटोगे। हमने देखा कि कैसे लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया गया, और अब पासा पलट गया है। अरूप बिस्वास ने ऐसा बर्ताव किया, मानो लोग मेसी को देखने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें देखने के लिए टिकट खरीदे हों।”

कीया घोष ने कहा कि टीएमसी नेताओं के इन बयानों और घटनाओं से साफ है कि पार्टी सत्ता के लिए आंतरिक लड़ाई में फंसी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस में परिवारवाद, हताशा और आपसी कलह चरम पर है, जिसका खामियाजा बंगाल की जनता भुगत रही है।भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को तरजीह दिए जाने से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी बढ़ गई है, जो अब खुलकर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें-

SIR और आय सत्यापन अभियान का ऐसा भी असर; राशन कार्ड सूची से 5.5 लाख नाम हटे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें