36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाईरानी ने प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहने बुजुर्ग की तस्वीर,...

ईरानी ने प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहने बुजुर्ग की तस्वीर, लिखा ‘ये है मोहब्बत’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन क्षेत्र के दौरे पर है।

Google News Follow

बीते कुछ दिनों से स्मृति ईरानी अमेठी के दौरे पर हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को रायबरेली जिले के छतोह ब्लाक के बेढ़ौना, कुंवरमऊ, कांटा समेत अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा जिन लोगों को कांग्रेस से मदद नहीं मिली, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार से संपर्क किया, जिसने अपनी नौ साल की सेवा के जरिए लोगों का विश्वास जीता है।

अमेठी से सांसद ईरानी ने बुजुर्ग से बात की और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझाा की। जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति से मुलाकात कर रही है, जो केंद्रीय मंत्री से मदद मांग रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये है मोहब्बत …जब काम उनसे ना बने और हम तक पहुंचे क्योंकि वे भी जानते हैं कि हमने की है नौ साल सेवा।”

मुलाकात के बाद उन्होंने अधिकारियों को बुजुर्ग की शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने इंटर कॉलेज की स्थापना, पेंशन, आवास की कमी और बिजली संकट से संबंधित अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री से बात की, जिसके बाद ईरानी ने सलोन के अधिकारियों को उनकी शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश दिया।

ये भी देखें 

कौन बनेगा मध्य प्रदेश का अगला सीएम?, कमलनाथ या शिवराज सिंह चौहान

शरद पवार को जान से मारने की धमकी पर सीएम एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया

अब कश्मीर में ‘अबाया’ पर घमासान, स्कूल के खिलाफ लड़कियों का प्रदर्शन

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- लव जिहाद में शामिल हो जाइए

27 साल बाद भारत में होगा ‘मिस वर्ल्ड’ कॉम्पटीशन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें