30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाशरीफ के दामाद ने भारत-इजरायल के खिलाफ उगला जहर, कही यह बात 

शरीफ के दामाद ने भारत-इजरायल के खिलाफ उगला जहर, कही यह बात 

 कैप्टन सफदर ने मुस्लिमों से गजवा ए हिंद के लिए तैयार रहना को कहा  

Google News Follow
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता कैप्टन सफदर ने भारत और इजरायल के खिलाफ जहर उगला है। एक रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन सफदर ने कहा कि मुस्लिमों को गजवा ए हिंद के लिए तैयार रहना चाहिए। कैप्टन सफदर यहीं नहीं रुका उसने इजरायल पर परमाणु हमले की चेतावनी दी। बता दें कि, हमास और इजरायल जंग के बीच  दुनिया दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है।

इस मौके पर कैप्टन सफदर ने मुस्लिमों को भड़काते हुए कहा कि अगर मुसलमान जिहाद नहीं करते हैं तो अपमान उनका इंतजार करता है। उसने कहा कि अगर मुसलमान जिहाद के लिए तैयार नहीं रहे तो उन्हें जिल्ल्त का सामना करना पड़ेगा। मुसलमानों जिहाद के लिए तैयार रहो.गजवा हिंद के तैयार रहो। पेशावर में यह रैली फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित की गई थी।
उन्होंने कहा की पाकिस्तान का परमाणु बम सभी मुस्लिमों का है। फिलिस्तीन में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है।  गाजा में बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर पर परमाणु हमले के बयान का हवाला दिया। जिसमें उन्होंने कश्मीर को लेकर परमाणु हमले को लेकर धमकी दी थी। इस रैली का आयोजन  पाकिस्तान की कटटरपंथी पार्टी जमीयत ए उलेमा इस्लाम ने  किया था।
ये भी पढ़ें

“… तो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत”, इजरायली इतिहासकार ने जताई चिंता

World Cup 2023 : पुणे में विराट कोहली हैं किंग तो गेंदबाजी में बुमराह हैं बेस्ट!

वहीदा रहमान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित, हुई भावुक कही ये बात   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें