29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाइज़रायली सेना ने गाजा में तेज़ की कार्रवाई, राफाह के तेल अल-सुल्तान...

इज़रायली सेना ने गाजा में तेज़ की कार्रवाई, राफाह के तेल अल-सुल्तान इलाके को घेरा

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 61 लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर, अब तक गाजा में मृतकों की संख्या 50,021 हो चुकी है।

Google News Follow

इज़रायली सेना ने शांतिवार्ता के विफल होने के बाद गाजा पट्टी में अपनी सैन्य कारवाई को और तेज़ करते हुए दक्षिणी शहर राफाह के तेल अल-सुल्तान इलाके को घेर लिया है। सेना ने बताया है कि इस अभियान में कई हमास लड़ाकों को मार गिराया गया और आतंकवादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया।

इज़रायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार, सैनिकों ने रातभर अभियान चलाया और इस दौरान कई ठिकानों पर हमले किए। सेना द्वारा जारी वीडियो में बख्तरबंद वाहनों के साथ सैनिकों को इलाके में आगे बढ़ते हुए और हमास के नियंत्रण केंद्रों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राफाह के नागरिक, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे, जान बचाने के लिए पलायन करते नजर आ रहे हैं।

आईडीएफ प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गाजा के बेत हनौन इलाके में भी हवाई हमले किए गए, जहां हमास के ठिकानों को निशाना बनाया गया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 61 लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर, अब तक गाजा में मृतकों की संख्या 50,021 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली बनाम लखनऊ: पंत की परीक्षा और नए गेंदबाजों की चुनौती

कुणाल कामरा पर एकनाथ शिंदे के पर टिप्पणी को लेकर FIR, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा!

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सैन्य कारवाई ज़रूरी बताते हुए कहा कि इज़रायल का मकसद हमास को पूरी तरह खत्म करना और बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है। उन्होंने दोहराया कि इज़रायल की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 18 मार्च से शुरू हुए इज़रायली हमलों में अब तक 673 लोग मारे जा चुके हैं और 1,233 घायल हुए हैं। अक्टूबर 2023 से जारी संघर्ष में अब तक 113,274 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें