उन्होंने कहा कि तेजी में या असावधानीवश सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में उचित नहीं है। दुनिया का कोई भी काम किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं होता, इसलिए चाहे जितनी भी जल्दी हो सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है।
सीएम मोहन यादव ने अपील की है कि सभी लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कतई न भूलें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम सुधरेंगे तो जग भी सुधरेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि एक अच्छे वाहन चालक की सच्ची कुशलता इस बात में है कि हम सड़क पर अपनी सेंसिबल ड्राइविंग और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण से दूसरों को भी प्रेरणा दें। सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक सजगता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर सड़क सुरक्षा के आधुनिक उपायों पर आधारित एडवांस एप्लीकेशन संजय का शुभारंभ किया। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग एवं मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा आईआईटी मद्रास और सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ डीडीएचआई और सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर दो अलग एमओयू हस्ताक्षरित कर परस्पर आदान-प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार की गई सड़क सुरक्षा शिक्षा प्रणाली पुस्तक एवं रोड सेफ्टी रिपोर्ट का विमोचन भी किया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं।
इस ऐप में ब्लैक स्पॉट अलर्ट सिस्टम भी जोड़ा गया है, जो वाहन चालकों को पहले से चेतावनी देगा कि आगे खतरनाक स्थान है। इसके अलावा, ऐप में पेट्रोल पंप, रिपेयर स्टेशन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
वर्तमान में बाजार आधारित चीन की अनाज खरीद मात्रा के 90% से अधिक!



