32 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमराजनीतिस्वच्छ भारत के लिए आईटीआई पैटर्न!

स्वच्छ भारत के लिए आईटीआई पैटर्न!

कैबिनेट मंत्री लोढा की संकल्पना से महाराष्ट्र के 750 गाँवों में स्वच्छता अभियान सम्पन्न

Google News Follow

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के अमृत महोत्सवी जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र में कौशल विकास विभाग की ओर से “स्वच्छता अभियान” आयोजित किया गया। कौशल विकास मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढा के पहल से राज्य की 419 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और 500 निजी आईटीआई से हज़ारों विद्यार्थी व शिक्षकों ने 750 गाँवों में यह स्वच्छता अभियान चलाया। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा के हाथों 17 सितम्बर 2025 को पनवेल तालुका के गव्हाण ग्रामपंचायत कार्यालय के सामने इस उपक्रम का शुभारंभ किया गया।

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीसजी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण महाराष्ट्र में यह अभियान आयोजित किया गया। उनकी प्रेरणा अनुसार गाँव-गाँव में सड़कों से लेकर विद्यालय परिसर तक, बाज़ारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक युवाओं ने झाड़ू हाथ में लेकर स्वच्छता सेवा की। विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी इस कार्य में उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लोढा ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री के अमृत महोत्सवी जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र के युवाओं ने स्वच्छ भारत की संकल्पना के लिए जो पहल की है, वह गर्व का विषय है। आदरणीय प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि स्वच्छता केवल एक दिन की सेवा नहीं, बल्कि यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि आज स्वच्छता अभियान में सहभागी हुई युवा पीढ़ी स्वच्छता को हमेशा प्राथमिकता देगी और स्वच्छ भारत के लिए निरंतर प्रयास करेगी। आदरणीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीसजी के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ यह संदेश हमने जनमानस में स्थापित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया यह स्वच्छता सेवा उपक्रम अभूतपूर्व सिद्ध होगा।”

(यह एक सिंडीकेट फीड है, न्यूज डंका द्वारा लिखा नहीं है।) 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें