“इस सवाल का जवाब देना भी उचित नहीं है।” कीर्ति आज़ाद के मंदिर कमेंट पर गौतम गंभीर सख्त

ईशान किशन ने भी जताई थी नाराजगी

“इस सवाल का जवाब देना भी उचित नहीं है।” कीर्ति आज़ाद के मंदिर कमेंट पर गौतम गंभीर सख्त

"It's not even appropriate to answer this question." Gautam Gambhir takes a dig at Kirti Azad's temple comment

भारत के T20 विश्व कप जीतने के बाद मंदिर जाने को लेकर उठे विवाद पर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आज़ाद की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की, उनके इस सवाल का जवाब देना भी उचित नहीं है। ऐसे बयान टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि को कमतर करने का काम करते हैं।

दरअसल, भारत ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड टीम को हराकर ICC T20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता। जीत के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और जय शाह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी को लेकर कीर्ति आजाद ने आलोचना करते हुए कहा था कि ट्रॉफी को धार्मिक स्थल पर ले जाना, “टीम इंडिया को शर्म आनी चाहिए।”

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है और यह खिलाड़ियों की मेहनत को कमतर करने जैसा है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “इस सवाल का जवाब देना भी ज़रूरी नहीं है। उस सवाल का जवाब देना, पूरे देश के लिए एक बड़ा पल है। अगर आप मुझसे पूछें, तो यह हमारे पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा पल है। मुझे लगता है कि यह ज़रूरी है कि हम वर्ल्ड कप विनर का जश्न मनाएं।”

गंभीर ने आगे कहा कि इस तरह के बयान टीम की उपलब्धि को कमजोर करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “इसीलिए मैंने कुछ बातें कहीं; कुछ बातों को उठाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि ये बातें सिर्फ़ आपकी कामयाबी को कमज़ोर करेंगी। अगर आप उन 15 खिलाड़ियों की कामयाबी और उनकी कोशिशों को कमज़ोर करना चाहते हैं, तो कल कोई भी कोई भी बयान दे सकता है, और हम उसे सीरियसली लेना शुरू कर देंगे, जो लड़कों के लिए सही नहीं है।”

मुख्य कोच ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में भारी दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया और ऐसे में उनकी मेहनत को नजरअंदाज करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “सोचिए कि लड़कों ने कितना कुछ झेला है – साउथ अफ्रीका में एक मैच हारने के बाद उन पर कितना प्रेशर था, लड़कों पर किस तरह का प्रेशर था। आज, अगर आप ऐसा बयान दे रहे हैं, तो आप सचमुच अपने ही खिलाड़ियों और अपनी ही टीम को नीचा दिखा रहे हैं, जो नहीं करना चाहिए।”

इस विवाद में कई अन्य क्रिकेटरों ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंग ने भी आजाद के बयान की आलोचना की थी। वहीं टीम के खिलाड़ी ईशान किशन ने मीडिया द्वारा कीर्ति आज़ाद की आलोचना पर पूछे सवाल पर कहा था, “हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है, मुझे अच्छे सवालों की उम्मीद है, कीर्ति आज़ाद कौन हैं, कीर्ति आज़ाद क्या कहते हैं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता”

गौरतलब है कि इस जीत के साथ भारत ने T20 विश्व कप इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की इस सफलता का देशभर में जश्न मनाया जा रहा है, जबकि मंदिर दौरे को लेकर छिड़ा विवाद अभी भी चर्चा में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

एंथ्रोपिक के पक्ष में आयी माइक्रोसॉफ्ट; ट्रंप प्रशासन के खिलाफ खटखटाया अदालत का दरवाज़ा

भारत के कितने जहाज फसें है होर्मुज जलडमरूमध्य के पार?

टेक्सास में रिलायंस के निवेश से बनेगा तेल रिफाइनरी कारखाना; डोनाल्ड ट्रम्प ने जताया आभार

Exit mobile version