28.5 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
होमदेश दुनियाजयराम महतो ने सरकार को बताया अड़ियल और तानाशाह, छात्र आंदोलन समर्थन!

जयराम महतो ने सरकार को बताया अड़ियल और तानाशाह, छात्र आंदोलन समर्थन!

वहीं, आंदोलनकारी छात्र निशांत यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "यह सरकार अड़ियल है और तानाशाह भी हो गई है| 

Google News Follow

Related

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन ने अब बड़ा रूप ले लिया है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिन का निर्जला अनशन रखा। यह उपवास उन छात्रों के समर्थन में था जो पिछले 16 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए जयराम महतो ने कहा, “जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध को मजबूत करने के लिए, मैंने अपनी तरफ से एक दिन का निर्जला अनशन रखा है। मैं सुबह 6 बजे से यहां बैठा हूं।”

नेता जयराम ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “वही लोग तो यह सब कर रहे हैं। अब जेसीएम की क्या भूमिका है? आप सत्ता में हैं, आपकी सरकार है, तो क्या आप उनसे बात करेंगे? अगर विरोध और तेज होता है, लोग धरने पर बैठते हैं, भूख हड़ताल करते हैं, तब जाकर डेलीगेट बनकर बात करिए।”

वहीं, आंदोलनकारी छात्र निशांत यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह सरकार अड़ियल है और तानाशाह भी हो गई है, इसलिए इसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसे जगाने के लिए, थोड़ा झकझोरने के लिए हमें कुछ करना होगा और हम कर रहे हैं। हम सफल भी होंगे।”

निशांत ने खुद को भी पीड़ित छात्र बताया। उन्होंने कहा, “मैं भी एक छात्र हूं। मैंने सीजीएल, जेपीएससी, पीजीटी और जेईटी की परीक्षाएं दी हैं और उन सभी में गड़बड़ी हुई है। हम अपनी आंखों से देख सकते हैं कि गड़बड़ी हुई है, लेकिन हेमंत सोरेन कहते हैं, ‘मेरा दिल चीरकर देखो कि हम कितने सही हैं’।”

जेपीएससी और जेएसएससी की भर्तियों में पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छात्र पिछले 16 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनकी अब तबीयत बिगड़ने लगी है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,772फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें