24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के साथ खड़ा है पूरा देश - केसी त्यागी...

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के साथ खड़ा है पूरा देश – केसी त्यागी !

जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया। पूरा देश गुस्से में है। केंद्र सरकार से सभी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भारतीय सेना को पीएम मोदी की ओर से दी गई खुली छूट पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।

बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान केसी त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया। पूरा देश गुस्से में है। केंद्र सरकार से सभी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने पूरे मामले पर नजर बनाई हुई है। 29 अप्रैल (मंगलवार) को पहलगाम घटना को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को खुले तौर पर छूट दी है कि वह तय करे कि उन्हें कब और कैसे दुश्मनों पर प्रहार करना है। पीएम मोदी के साथ पूरा देश है।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के एक ट्वीट पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में सभी दलों के नेता ने एकजुटता का परिचय दिया था। आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करेगी उसके साथ सभी दल एकजुट रहेंगे।

बता दें कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, न कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं।“

दूसरे पोस्ट में मायावती ने लिखा, “इस प्रकरण में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान कतई ना किया जाए। खासकर सपा व कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना बीएसपी इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है।“

यह भी पढ़ें-

अर्जुन राम मेघवाल बोले- अखिलेश यादव ने किया बाबा साहेब का अपमान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें