31 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाजमुई में जन औषधि केंद्र बना वरदान, सस्ती दवाइयां उपलब्ध!

जमुई में जन औषधि केंद्र बना वरदान, सस्ती दवाइयां उपलब्ध!

दवाओं की गुणवत्ता वही है, जो ब्रांडेड कंपनियों की होती है, लेकिन दाम में काफी फर्क है। खास बात यह है कि यहां महिलाओं के लिए जरूरी उत्पाद, जैसे सेनेटरी नैपकिन भी सस्ते दामों में उपलब्ध हैं।

Google News Follow

Related

बिहार के जमुई जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। कैंसर, हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं अब यहां कम कीमत पर मिल रही हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं को सेनेटरी पैड भी प्राइवेट स्टोर की तुलना में काफी सस्ते में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना से न सिर्फ महंगी दवाओं से लोगों को राहत मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

जमुई सदर अस्पताल परिसर में स्थित यह जन औषधि केंद्र हर दिन सैकड़ों मरीजों को राहत पहुंचा रहा है। दवाओं की गुणवत्ता वही है, जो ब्रांडेड कंपनियों की होती है, लेकिन दाम में काफी फर्क है। खास बात यह है कि यहां महिलाओं के लिए जरूरी उत्पाद, जैसे सेनेटरी नैपकिन भी सस्ते दामों में उपलब्ध हैं।

जन औषधि केंद्र के संचालक प्रदीप कुमार यादव ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि यह केंद्र 2019 में शुरू हुआ था और अब तक लाखों लोगों को इससे लाभ मिल चुका है। हमारे यहां सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाइयां मिलती हैं।

जमुई जिले में यह पहला और सबसे पुराना जन औषधि केंद्र है, जहां मरीजों की लंबी कतारें हर दिन देखने को मिलती हैं। मैं पीएम मोदी को इस केंद्र के लिए आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी वजह से गरीब लोगों को लाभ मिल पा रहा है।

इस केंद्र ने न सिर्फ लोगों को राहत दी है, बल्कि युवाओं को रोजगार भी दिया है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि हमारे यहां हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाइयां सस्ते दामों पर मिलती हैं।

इस केंद्र की वजह से गरीबों को काफी फायदा पहुंच रहा है और पिछले सात सालों से यहां दवाई खरीदने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी वजह से गरीबों को आर्थिक तौर पर काफी फायदा पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना जैसे प्रयास स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। जमुई जैसे जिलों में यह योजना बदलाव की मिसाल बन रही है, जहां अब बीमारी महंगी नहीं, बल्कि इलाज सस्ता और सुलभ हो गया है।

यह भी पढ़ें-

UP: वाराणसी में पाकिस्‍तान और तुर्की की शव यात्रा निकाली!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें