28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाईरान में बिगड़ते हालात पर जापानी पीएम ताकाइची की अपील, मामले को...

ईरान में बिगड़ते हालात पर जापानी पीएम ताकाइची की अपील, मामले को शांति से करें हल

इस बीच जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने ईरान में हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की अपील की है।

Google News Follow
ईरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन अब भी जारी है। वहां पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। इस बीच जापान की पीएम साने ताकाइची ने ईरान में हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की अपील की है।
जापान की पीएम साने ताकाइची ने कहा, “जापान सरकार ईरान में बिगड़ते हालात को लेकर बहुत परेशान है, क्योंकि हमें रिपोर्ट मिली है कि चल रहे विरोध प्रदर्शनों में कई आम लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। जापान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ किसी भी तरह के बल प्रयोग का विरोध करता है।’

पीएम ताकाइची ने कहा, “जापान को पूरी उम्मीद है कि मौजूदा हालात को शांतिपूर्ण तरीकों से जल्दी सुलझा लिया जाएगा। जापान ईरान में जापानी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाता रहेगा।”

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान में कहा था कि ईरान बड़ी मुसीबत में है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से चेतावनी दी कि वह सैन्य स्ट्राइक का ऑर्डर दे सकते हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान तब आया है जब पूरे ईरान में सरकार के खिलाफ व्यपाक प्रदर्शन हो रहे हैं और अधिकारियों ने बढ़ती अशांति को रोकने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, “ईरान बड़ी मुसीबत में है। मुझे ऐसा लग रहा है कि लोग कुछ ऐसे शहरों पर कब्जा कर रहे हैं जिनके बारे में कुछ हफ्ते पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे सच में मुमकिन हैं।”

ट्रंप ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ईरान में प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहेंगे, लेकिन वह अभी बहुत खतरनाक जगह है।”

वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को ईरान के सरकारी टीवी पर खामेनेई का एक भाषण ब्रॉडकास्ट किया गया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने आतंकवादी कार्रवाइयों के सामने एकता की अपील की।

खामेनेई ने विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ चेतावनी दी है। वहीं ईरानी अधिकारियों ने इस विरोध प्रदर्शन को विदेशी दुश्मनों, खासकर अमेरिका की साजिश बताया है और धमकी दी कि अधिकारी अशांति पर सख्ती करेंगे।

यह भी पढ़ें-

तलवारों साजिशों से भारत पर वार, पीएम मोदी बोले एकजुट रहें!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें