बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका: प्रत्याशी अनंत सिंह मोकामा हत्या मामले में गिरफ्तार

गुरुवार दोपहर जन सुराज पार्टी और जेडीयू समर्थकों के बीच मोकामा क्षेत्र में गंभीर टकराव हुआ था, जिसमें 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी।

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका: प्रत्याशी अनंत सिंह मोकामा हत्या मामले में गिरफ्तार

jdu-pratyashi-anant-singh-giraftari-mokama-hatya-case

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता दल (यूनाइटेड) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मोकामा विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी अनंत सिंह को रविवार (2 नवंबर) की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बीते गुरुवार(30 अक्टूबर) को तरतार गांव में हुई हिंसक झड़प और हत्या के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर जन सुराज पार्टी और जेडीयू समर्थकों के बीच मोकामा क्षेत्र में गंभीर टकराव हुआ था, जिसमें 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। इस झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि कुछ वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, दुलारचंद यादव इलाके में काफी प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे और उनकी पहचान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और अनंत सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेताओं से जुड़ी रही है। हालांकि, पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि यादव पर खुद हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार, स्थानीय घोसवरी थाना को गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हिंसा की सूचना मिली थी। पुलिस बल और चुनाव ड्यूटी पर तैनात विशेष दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने दो से तीन चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त पाए, जिनकी खिड़कियाँ पूरी तरह टूटी हुई थीं। इन्हीं वाहनों में से एक में दुलारचंद यादव का शव बरामद किया गया।

फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर झड़प शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष ने पुलिस को बताया कि जब वे प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी जेडीयू के काफिले ने उनके वाहन को रोक लिया और उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस को यह भी रिपोर्ट मिली कि अनंत सिंह के काफिले पर जन सुराज समर्थकों ने हमला किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है और जांच तेज कर दी गई है। चुनाव से ठीक पहले इस गिरफ्तारी ने मोकामा सहित पुरे पटना जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें:

सुभाष घई ने बताया ‘परम शांति’ पाने का मार्ग, कहा- यह सब ‘गहरे ध्यान’ से संभव!

मानसिक तनाव को भी कम करता है पान का पत्ता, कई रोगों में है लाभकारी!

बचपन में चीनी का सेवन कम करने से बड़े होने पर दिल नहीं देगा धोखा, स्टडी में खुलासा!

Exit mobile version