मालदा हिंसा में बड़ा एक्शन: यूट्यूबर अकरमुल बगानी गिरफ्तार

भड़काऊ वीडियो से भीड़ उकसाने का आरोप

मालदा हिंसा में बड़ा एक्शन: यूट्यूबर अकरमुल बगानी गिरफ्तार

Major action in Malda violence: YouTuber Akramul Bagani arrested

पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा और न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल यूट्यूबर अकरमुल बगानी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार (3 अप्रैल) को कार्रवाई की गई, जिसके एक दिन बाद जब उग्र भीड़ ने BDO कार्यालय के अंदर अधिकारियों को घंटों तक घेरकर रखा था।

पुलिस के अनुसार, अकरमुल बगानी ‘इंसाफ न्यूज़’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है, जहां वह कथित तौर पर भड़काऊ और उकसाने वाले वीडियो पोस्ट करता था। जांच में सामने आया है कि उसने मालदा में लोगों को भड़काने और हिंसा के लिए माहौल तैयार करने में भूमिका निभाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकरमुल ने सोशल मीडिया के जरिए ऐसे वीडियो साझा किए, जिनमें लोगों को चुनाव आयोग की विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ उकसाया गया। इसी मुद्दे को लेकर इलाके में तनाव बढ़ा और बाद में हालात हिंसक हो गए। बताया जा रहा है कि अकरमुल का संबंध AIMIM के नेता मोफक्करुल इस्लाम से भी है, जिन पर पहले ही भीड़ को भड़काने के आरोप लगे हैं।

TMC से जुड़ाव के भी आरोप

गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर अकरमुल की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह  तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती के साथ नजर आ रहा है। हालांकि, इस तस्वीर को लेकर किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि या टिप्पणी सामने नहीं आई है।

बता दें की, मालदा के BDO दफ्तर में उग्र भीड़ ने 8 न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक बंधक बना लिया था। यह घटना SIR प्रक्रिया के दौरान हुई, जब अधिकारी मतदाता सूची से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था और चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया की भूमिका और भड़काऊ कंटेंट की भी गहराई से जांच की जा रही है। मालदा हिंसा में यह गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क और साजिश की परतें खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मतदाताओं को धमका रहें है TMC के गुंडे

मालदा हिंसा में NIA ने संभाली जांच: 35 गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम हिरासत में

पालघर: विहिप और बजरंग दल की मदत से 251 जनजातिय परिवारों ने की घरवापसी

Exit mobile version