बहन से छेड़छाड़ करने वाले अब्दुल और उसके दो साथियों पर चलाई गोलियां!

एक की मौत, दो घायल

बहन से छेड़छाड़ करने वाले अब्दुल और उसके दो साथियों पर चलाई गोलियां!

Bullets fired at Abdul and his two friends who molested his sister!

महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में स्थित मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा से सनसनीखेज़ वारदात की ख़बर सामने आयी है। गुरुवार (2 मार्च) सुबह एक व्यक्ती ने अपनी कथित बहन को छेड़छाड़ से बचाने के प्रयास में तीन लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी और महिला, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे मुंब्रा बायपास रोड स्थित सुमंताई चव्हाण हिंदी प्राइमरी स्कूल के बाहर हुई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अकबर अब्दुल शेख के रूप में हुई है, जिसे ठोड़ी में गोली लगी थी। वहीं, 56 वर्षीय अब्दुल हसन शेख और 29 वर्षीय समीर अहमद शेख को कंधे और हाथ में गोली लगी है, जिनका इलाज कालसेकर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी दैनिक मजदूर थे और गुरुवार सुबह स्कूल परिसर में पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति कथित रूप से परिसर में लगे केले के पेड़ से फल तोड़ने लगा, जिसका महिला कर्मचारी अनवारा बीबी शेख ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट की गई।

अनवारा बीबी शेख स्कूल में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं, उसने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं था जब उनका इन लोगों से विवाद हुआ हो। गुरुवार को जब स्थिति बिगड़ी आनवारा ने 51 वर्षीय जयन शिवानंदन नायर को फोन कर मदद मांगी।

जयन नायर, पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जिसे अनवारा के परिवार ने बचपन में पाला था, वह मौके पर कार से पहुंचा। उसके पास एक लोडेड रिवॉल्वर थी, जिससे उसने तीनों व्यक्तियों पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नायर को घटना स्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर शील फाटा के पास पकड़ लिया और हथियार बरामद कर लिया। पूछताछ में नायर ने दावा किया कि उसे यह रिवॉल्वर गुजरात में सड़क किनारे एक बैग में मिली थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया था।

मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि नायर और अनवारा, दोनों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि हथियार कहां से आया और क्या इसका पहले किसी अन्य अपराध में उपयोग हुआ है।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों का सुपरफ्रूट: बढ़ती गर्मी में तन को सुकून और चेहरे को निखार देता है खरबूजा

सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

40 की उम्र में भी खुद को रखना है जवां और निरोगी, फॉलो करने होंगे आसान स्टेप्स

Exit mobile version