29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाजदयू की पहली सूची जारी, अनंत सिंह को मोकामा से टिकट!

जदयू की पहली सूची जारी, अनंत सिंह को मोकामा से टिकट!

इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर नालंदा से टिकट थमाया गया है, तो अनन्त सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में होंगे।

Google News Follow
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के मुताबिक, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और सोनबरसा से रत्नेश सदा को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर नालंदा से टिकट थमाया गया है, तो अनन्त सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में होंगे।

इसके अलावा, बहादुरपुर से मदन सहनी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि बरौली से मनजीत सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से मांजरिक मृणाल और मंत्री विजय चौधरी को सरायरंजन से फिर से चुनावी समर में उतारा गया है। पूर्व मंत्री श्याम रजक को फुलवारी से प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, हरि नारायण सिंह को हरनौत, अरुण मांझी को मसौढ़ी से तथा राधाचरण साह को संदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें-

नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें