24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड: भाजपा सांसद का दावा - पाकिस्तान के चार टुकड़े करेंगे पीएम...

झारखंड: भाजपा सांसद का दावा – पाकिस्तान के चार टुकड़े करेंगे पीएम मोदी!

उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से अपने संबोधन में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की जो बात कही है, उसका संदेश दूरगामी है।

Google News Follow
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को दावा किया कि साल 2025 के बाद पृथ्वी से एक देश के तौर पर पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। देवघर जिले में महेशमारा रेलवे हॉल्ट स्टेशन के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निशिकांत दुबे ने कहा कि इसी वर्ष पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से अपने संबोधन में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की जो बात कही है, उसका संदेश दूरगामी है।

भाजपा सांसद ने कहा, “पाकिस्तान ने कश्मीर का हमारा जो हिस्सा लिया है, उसे तो हम वापस लेंगे ही। इसके अलावा पाकिस्तान को खंडित कर बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब नामक अलग-अलग देश बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कर दिखाएंगे। यह बात मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं। अगर पाकिस्तान इस वर्ष के बाद कई खंडों में नहीं बंटा तो आप यह कहने को स्वतंत्र होंगे कि भारतीय जनता पार्टी वाले लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं।”

उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान खत्म हो जाएगा”, यही मोदी की गारंटी है। यही विश्वास है, जिसकी बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि “पाकिस्तान की सेना ने” हिन्दुस्तानियों को, खास तौर पर हिंदुओं को चुन-चुन कर मारा है। मोदी सरकार इस हमले का बदला हर हाल में लेगी।

रेलवे हॉल्ट के उद्घाटन से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि देश का नेतृत्व आज एक ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ में है, जो अपनी क्षमता और ताकत के लिए देश-दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने बिहार की धरती से स्पष्ट कहा है कि आतंकियों और उनके समर्थकों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसी का असर है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर का पूरा परिवार विदेश भाग गया है।

यह भी पढ़ें-

गुलाम अली खटाना बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़, सबक सिखाना तय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें