इस पर सीएम ने सिमडेगा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को तत्काल आरोपियों की पहचान कर अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा और हर संभव सरकारी सहायता सुनिश्चित कराने का भी आदेश दिया है।
इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट किया, “सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में नाबालिग बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। एक मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाए जाने की घटना अति निंदनीय है।
इस घटना को लेकर सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाने में पीड़िता के परिजनों के आरोप पर शिकायत दर्ज की गई है। परिजनों ने इस मामले में मुस्लिम समाज के एक युवक पर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग 16 जुलाई की रात नौ बजे से लापता थी।
पीड़िता ने कहा कि डर के कारण वह परिवार को बिना बताए घर से बाहर निकली। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया और डरा-धमकाकर अश्लील फोटो, वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने तीन महीने पहले भी उसे डरा-धमकाकर एक बगीचे ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी खींचे थे।
रक्षा क्षेत्र में भारत की साख, राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुटता जरूरी: बिप्लब देब!



