29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाढाका विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत साथ...

ढाका विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत साथ है!

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ढाका में हुई दुखद विमान दुर्घटना में कई लोगों, खासकर युवा छात्रों की मृत्यु से हम आहत और दुखी हैं। 

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ढाका में हुए बांग्लादेश वायुसेना के एफ7 विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ढाका में हुई दुखद विमान दुर्घटना में कई लोगों, खासकर युवा छात्रों की मृत्यु से हम आहत और दुखी हैं।

हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है।”

बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक, सोमवार दोपहर को माइलस्टोन कॉलेज क्षेत्र में वायुसेना का एफ7 जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अब तक पायलट समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।

आईएसपीआर के अनुसार, बांग्लादेश वायु सेना का चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरा और लगभग 1:30 बजे ढाका के उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकरा गया।

ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की कई गाड़ियां मौके पर जुटी हुई हैं।”

विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई।

माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा। जिस स्कूल परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां कक्षाएं चल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें-

ढाका हादसा: ट्रेनिंग विमान स्कूल से टकराया, 19 की मौत, 70 घायल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें