30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाJ&K Election-2024: तीसरे चरण में कुल 415 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में...

J&K Election-2024: तीसरे चरण में कुल 415 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद!

तीसरे दौर में सबसे ज्यादा 11 सीटें जम्मू जिले में हैं। इसके बाद बारामुला में सात, कुपवाड़ा और कठुआ की छह-छह, उधमपुर की चार और बांदीपोरा और सांबा की तीन-तीन विधानसभा सीटें हैं|

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का घमासान जारी है और आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है।एक अक्टूबर को चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण इस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का भी फैसला होने वाला है। इस तीसरे चरण में विधानसभा की कुल 40 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है|

इस राज्य में पहले भी दो चरणों में मतदान हो चुका है| जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान चल रहा है, जिसमें उधमपुर में सबसे ज्यादा 34 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 28.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है| सांबा (31.78 प्रतिशत) और उधमपुर (33.84 प्रतिशत) में सबसे अधिक मतदान हुआ।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में उतरे 415 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। तीसरे दौर में सबसे ज्यादा 11 सीटें जम्मू जिले में हैं। इसके बाद बारामुला में सात, कुपवाड़ा और कठुआ की छह-छह, उधमपुर की चार और बांदीपोरा और सांबा की तीन-तीन विधानसभा सीटें हैं|

जम्‍मू-कश्‍मीर में 11 बजे तक 40 विधानसभा सीटों पर 28.12 फीसदी मतदान हुआ है| उधमपुर में सबसे ज्‍यादा 33.84फीसदी मतदान हुआ है. वहीं बारमूला में सबसे कम 23.20 फीसदी मतदान हुआ| इसके अलावा बारामूला में 23.20 फीसदी , जम्‍मू में 27.15 फीसदी , कठुआ में 31.78 फीसदी , कुपवाड़ा में 27.34 फीसदी , सांबा में 31.50 फीसदी मतदान हुआ है|

जम्‍मू-कश्‍मीर में सबुह 9 बजे तक उधमपुर में 14.23 फीसदी , कठुआ में 13.09 फीसदी , जम्‍मू में 14.46 फीसदी , सांबा में 13.31 फीसदी और उत्तर कश्मीर के बारामूला में 8.89 फीसदी, बांदीपोरा में 11.66 फीसदी और कुपवाड़ा में 11.27 फीसदी मतदान हुआ है| रामनगर विधानसभा सीट पर सबसे ज्‍यादा 15.27 फीसदी वोटिंग और सोपोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 6.71 फीसदी मतदान हुआ है|

केंद्र शासित प्रदेश के 39.18 लाख से अधिक मतदाता 415 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे| इन उम्मीदवारों में दो पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और मुजफ्फर बेग भी शामिल हैं| चुनाव में पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, वाल्मीकि समाज और गोरखा समुदाय अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिन्हें अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद ही विधानसभा, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों में मतदान का अधिकार मिला है|

यह भी पढ़ें-

देश में गुप्त तरीके से बड़े पैमाने पर लव जिहाद का काम चल रहा है – फड़णवीस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें